बलाई समाज कल्याण बोर्ड की मांग को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा रजि. ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र* पत्रकार -ओमप्रकाश मालवीय – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बलाई समाज कल्याण बोर्ड की मांग को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा रजि. ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र* पत्रकार -ओमप्रकाश मालवीय

😊 Please Share This News 😊

 

भोपाल – मध्यप्रदेश में लगातार कई सामाजिक संगठनों की मांगों पर कई सामाजिक बोर्डों का निर्माण होता आया है, इसी के चलते अखिल भारतीय बलाई महासभा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर बलाई समाज कल्याण बोर्ड बनाने की मांग की गई। पत्र में लिखा

गया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिस प्रकार अलग-अलग समाजों के उत्थान के लिए बोर्डो का गठन किया जा रहा है, उसी प्रकार मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति में आने वाला बलाई समाज है। जिसकी जनसंख्या 65 लाख से अधिक है जो अनुसूचित जाति में प्रथम स्थान पर आती है फिर भी समाज पिछड़ा हुआ है। इन सभी परिस्थितियो को देखते हुए बलाई समाज कल्याण बोर्ड बनाया जाये। जिससे समाज के विकास की शुरूआत हो सकेगी और समाज को लाभ मिलेगा। अतः महासभा आपसे मांग करती है, साथ ही पत्र में लिखा की उक्त कार्य को आगामी लोकसभा चुनावों से पूर्व समाज कल्याण बोर्ड का गठन किया जावे जिससे बलाई समाज उन्नति की ओर अग्रसर हो सके। साथ ही कि जाने वाली कार्यवाही से अवगत करवाने का श्रम करे।।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754