जबलपुर. सामाजिक व रचनात्मक संस्था हम सौ फाउंडेशन द्वारा रामपुर महर्षि स्कूल के पास विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.
|
😊 Please Share This News 😊
|
*हम सौ फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क* *स्वास्थ्य शिविर आयोजित*

अपोलो हॉस्पिटलहैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट डाक्टर एएस कुरैशी ने शिविर में आए मरीजों का एलौपेथी, आर्यूवेद और यूनानी पैथी से असाध्य रोगों से पीड़ित सैंकड़ों मरीजों का उपचार किया. डाक्टर कुरैशी को शुगर, हाईपरटेंशन, सोरायसिस, अर्थराईटिस, हाईथोथायरायडिज्म
जैसे रोगों का इलाज करने में विशेष महारत हासिल है. यही वजह है कि शिविर में इन रोगों के मरीजों की भारी भीड़ देखी गयी.
शिविर को सफल बनाने में फाउंडेशन की रौनक जैन, विवेक चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, मुशीर अहमद, डाॅ. श्रीवास्तव, राजकिरण सिंह, नितेश पांडेय, यश पाठक, एसके पाठक, रहन कबीर आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

