महान क्रांतिकारी , आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वी जयंती सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है💐 – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

महान क्रांतिकारी , आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वी जयंती सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है💐

😊 Please Share This News 😊

तुम मुझे खून दो ,मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वी जयंती पर श्रद्धांजलि l सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद आबिद मीर ने जानकारी देते बताया महान क्रांतिकारी आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वी जयंती आज शहीद पार्क पर मनाई गईl सचिव धर्मेंद्र राठौर और उप संयोजक सैयद उस्मान ने बताया नेताजी की स्मृति में शहीद स्मारक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की गई l नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्मरण करते हुए शिक्षाविद सादिक मंसूरी ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पूरा जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में बिता l अपने जनरल ढिल्लो ,जनरल सहगल ,जनरल शाहनवाज के साथ मिलकर जापान की मदद से आजाद हिंद फौज की स्थापना की l आपने देशवासियों से कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा l आपकी कुर्बानी को देश कभी भुला नहीं पाएगा l समाजसेवी शाकिर भाई शेख ,पूर्व एल्डरमैन रजा अली सिद्दीकी ,शकील गुट्टी, महेंद्र सिंह , हाजी इस्माइल भाई रंग वाला,शरीफ खान ,मंसूर खान मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य इकबाल हुसैन ,पं. दीपक पांडे ,मार्गदर्शक इकबाल उस्मानी , एडवोकेट जाहिद नूर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्मरण किया और 2 मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l उपरोक्त जानकारी सासचिव जमीर अब्बास एवं प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754