शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबोदना में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया रिपोर्ट मनोहर मालवीय – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबोदना में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया रिपोर्ट मनोहर मालवीय

😊 Please Share This News 😊

 

बरबोदना, अयोध्या के बाद भगवान श्री राम और लव कुश बारबोदना में पधारे,इस आयोजन में कविता नाटक नृत्य सभी विधाओं पर आधारित प्रस्तुति दी गई छात्र-छात्राओं ने घूमर ,भारत की बेटी विजय भव आदि अनेक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

समारोह का सबसे मुख्य आकर्षण गणित शिक्षक केतन जोशी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम लव कुश की प्रस्तुति रही जिसमें मेरी झोपड़ी के भाग राम जी की सेना चली तथा हम कथा सुनाते का प्रस्तुतीकरण किया गया इससे संपूर्ण वातावरण राममय हो गया और बुजुर्ग लोग भावविभोर हो गए और उनकी आंखों से अश्रु धारा बहने लगी

 इस कार्यक्रम को सरपंच कृष्ण कुमार पाटीदार, मंत्री, पंच, गांव के सभी वरिष्ठ और सम्माननीय नागरिक पूर्व छात्रों तथा समस्त स्टाफ ने सराहा और इस कार्यक्रम हेतु छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किया।

इसके साथ खेल खुद संबंधित पुरस्कार वितरण का भी आयोजन किया गया 

खेलकूद संबंधी समस्त कार्य मांगू सिंह सोलंकी और वीरेंद्र सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ।

 अंत में प्राचार्य कमलेश कडेला ने सभी छात्रों को परीक्षा पर ध्यान देने की बात कही और परीक्षा के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और कहा की सारी गतिविधि हो गई पूरी अब सिर्फ पढ़ाई है जरूरी।

वार्षिक उत्सव के संपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी केतन जोशी और सुश्री परवीन मंसूरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई कार्यक्रम का सफल संचालन श्री केतन जोशी द्वारा किया गया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754