मध्य प्रदेश प्लाटों व अंचल में खेतीबाड़ी की जमीन की खरीदी-बिक्री में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भौंरासा थाना क्षेत्र में 5 बीघा जमीन का सौदा एक ही परिवार के चार लोगों ने उज्जैन निवासी एक महिला से करके 45.05 लाख रुपए ले लिए। सूत्र – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मध्य प्रदेश प्लाटों व अंचल में खेतीबाड़ी की जमीन की खरीदी-बिक्री में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भौंरासा थाना क्षेत्र में 5 बीघा जमीन का सौदा एक ही परिवार के चार लोगों ने उज्जैन निवासी एक महिला से करके 45.05 लाख रुपए ले लिए। सूत्र

😊 Please Share This News 😊

जांच अधिकारी एसआई अख्तर पठान ने बताया फरियादी फरीदा बी निवासी बेगमबाग कालाेनी उज्जैन ने करीब 10 साल पहले पांच बीघा जमीन भौंरासा क्षेत्र में खरीदी थी।सौदे का एग्रीमेंट बनवाया, महिला को जमीन पर कब्जा भी दे दिया लेकिन कई साल बीतने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की। इसी बीच आरोपितों ने पांच बीघा जमीन में से दो बीघा जमीन देवास निवासी एक अन्य महिला को बेच दी। मामले में उज्जैन निवासी महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपितों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।मामले में फरीदा द्वारा पिछले दिनों शिकायत की गई, इसकी जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात को आरोपित स्वरूप सिंह, राजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, रूप सिंह चारों निवासी भौंरासा के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754