जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश रतलाम से।* ***************************** *रतलाम पुलिस को मिली एक अच्छी सफलता* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश रतलाम से।* ***************************** *रतलाम पुलिस को मिली एक अच्छी सफलता*

😊 Please Share This News 😊

 

 

*आम लोगो के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाते खोलने वाले गिरोह का एक और सदस्य को किया गिरफ्तार*

 

*आरोपी गिरोह के मुंबई स्थित ऑफिस से संचालन करता था*

 

आम लोगो के नाम पर फर्जी कंपनी खोलकर बैंक खाते खोलकर लाखो रुपए का लेनदेन करने वाले गिरोह के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में धारा 420, 467, 468, 120B, का दर्ज कर विवेचना में लेकर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

          रतलाम पुलिस कप्तान राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में फरार मुख्य आरोपी सहित गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह से जुड़े एक और सदस्य बद्री विशाल शर्मा निवासी भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

 आरोपी बद्री विशाल गिरोह के मुंबई स्थित ऑफिस पर मैनेजर का कार्य करता था। टीम द्वारा अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

 1. बद्रीविशाल पिता शिवनारायण शर्मा

 

 निवासी ग्राम कलियास थाना आसींद जिला भीलवाड़ा राजस्थान

 

*जब्त सामग्री -* 

 

01 लैपटॉप, 02 मोबाइल।

 

*इनकी रही सराहनीय भूमिका* 

 

थाना प्रभारी रतलाम राजेन्द्र वर्मा, प्रभारी सायबर सेल उनि अमित शर्मा, उनि ध्यान सिंह सोलंकी, प्र आर मनोज पांडे, प्र आर धीरज गावड़े, आर . विपुल भावसार, मयंक व्यास, अभिषेक पाठक, नरेंद्र पावरे, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]