रतलाम, जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव तथा अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मण्डलोई द्वारा संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।पत्रकार मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
पुलवामा हमले की पांचवी बरसी पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई l. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज पुलवामा हमले की पांचवी बरसी पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के बलिदान दिवस पर शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मोन रखकर वीरों का स्मरण किया l समाजसेवी इकबाल उस्मानी ने बताया कि आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 में देश के वीर सैनिकों पर कायराना हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई थी l देश के वीर सपूतों को राजेश डागा , शिक्षाविद सादिक मंसूरी ,समाजसेवी सैयद उस्मान हसन , राजेश अग्रवाल,मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, शाकिर शेख, सैयद जमीर अब्बास ,शरीफ खान ,सामाजिक कार्यकर्ता रईस अहमद, गंगाधर महा , इकबाल उस्मानी ने वीरों का स्मरण कर वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए l उपरोक्त जानकारी सचिन धर्मेंद्र राठौर एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

