मुफ़्ती हज़रत सलमान अज़हरी को रिहा करने जबलपुर में हजारों मुस्लिम सड़को पर पर उतरे* तालिब हुसैन की विषेष ख़बर….
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर. शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद मण्डी मदार टेकरी में लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ा. हजारों की इस भीड़ में हर शख्स बाअदब और बिना किसी नारेबाजी के जुलूस में शामिल हुआ. दरअसल यह तमाम लोग मुल्क के नामवर उलेमा हज़रत मुफ़्ती सलमान अज़हरी साहब की गिरफ्तारी के खिलाफ और उनकी रिहाई के लिए इकट्ठा हुए.
जिला प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुँचे, जिन्हें मुस्लिम समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपा.
इस कार्यक्रम में मुख्य सूत्रधार मुहम्मद रईस वली के साथ ही काज़ी ए शरआ हजरत अल्लामा मुफ़्ती हाफ़िज़ नईम अख़्तर मिस्बाही, हजरत मुफ़्ती इम्तियाज़ुल क़ादरी, हजरत मौलाना चांद कादरी सहित कई वक्ताओं ने लोगों को खिताब किया. वक्ताओं ने कहा हज़रत सलमान अज़हरी साहब कौम के रहबर हैं, आलिमे दीन हैं उनकी गिरफ्तारी से देशभर के करोड़ों मुस्लिमों की भावनाएँ आहत हुई हैं, लिहाजा उन्हें जल्द रिहा किया जाना चाहिए.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

