जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश उज्जैन महिदपुर से* ****************************** अपने बच्चों को सेल्फिश नहीं परोपकारी बनाएं–मुनि विराट सागर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश उज्जैन महिदपुर से* ****************************** अपने बच्चों को सेल्फिश नहीं परोपकारी बनाएं–मुनि विराट सागर

😊 Please Share This News 😊

महिदपुर रोड श्री राजेंद्र श्री ज्ञान मंदिर में विराजित परम पूज्य विराट सागर जी महाराज साहब एवं आत्म वर्धन सागर जी महाराज साहब ने शनिवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को सेल्फिश नहीं परोपकारी बनाना है। जो बड़े होकर जीवन में परमार्थ का कार्य करें। मुनिराज ने कहा कि वर्तमान युग में गुरु दो प्रकार के हो गए हैं। डिजिटल गुरु और प्रैक्टिकल गुरु डिजिटल गुरु यानी मोबाइल आज के युग में हर व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा समय मोबाइल पर व्यतीत करता है। जो हमारे मन मस्तिष्क एवं शरीर के लिए घातक है कहां की इस मोबाइल ने बच्चों का बचपन भी छीन लिया है। प्रैक्टिकल गुरु यानी जो हमें धर्म के मार्ग में आगे बढ़ाएं एवं हमारी आत्मा का कल्याण करें। हमें अपने बच्चों में सुसंस्कारों के बीजों का रोपण करे । जिससे हमारे बच्चे में और मेरा नहीं हम और हमारा बनकर सुंदर एवं सुशासित भविष्य का निर्माण करें ।आज की प्रभावना का लाभ अशोक कुमार बापू लाल कोचर मावावाला परिवार सा धार्मिक भक्ति का लाभ राजेंद्र कुमार ऋषभ कुमार बरडिंया परिवार ने लिया। संध्या को विराट सागर जी आदि मुनी मंडल ने रिछा होते हुए आलोट नागेश्वर की ओर विहार किया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754