जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश उज्जैन महिदपुर से* ****************************** **उज्जैन साइबर टीम और महिदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता मात्र 36 घंटे के दरमियान कर दिया अंधे कत्ल का खुलासा*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*मृतक के लड़के सेल एवं दामाद ने बनाई हत्या की योजना*
******************************
*हत्या का मामला क्या है *
**************************
1 मार्च 2024 को थाना महिदपुर क्षेत्र के ग्राम रतनपुर के रहने वाले बहादुर सिंह पुलिस स्टेशन पर जाकर रिपोर्ट करवाई गांव में रामदेव मंदिर चौकी के पीछे डीपी के पास उसके छोटे भाई सुरेश सिंह की लाश पड़ी है वह उसका गला कटा हुआ है फरियादी रिपोर्ट के आधार पर महिदपुर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर मामले को अनुसंधान में लिया,
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा के निर्देश पर एडिशनल एसपी ग्रामीण नितेश भार्गव एवं एसडीओपी भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण पुलिस स्टेशन इंचार्ज राजवीर सिंह गुर्जर द्वारा सदर के अज्ञात आरोपी की तलाशी के लिए एक टीम गठित की गई,
उज्जैन पुलिस कप्तान प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा साइबर प्रभारी प्रतीक यादव और उनकी टीम को भी आरोपी की तलाश के लिए लगा दिया,
साइबर टीम की मदद से महिदपुर पुलिस को एक अच्छी सफलता आरोपी की गिरफ्तार को लेकर मिली,
और 36 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कर दिया खुलासा,
साइबर टीम प्रभारी प्रतीक यादव और उनकी टीम इसके साथ ही महत्वपूर्ण पुलिस की टीम दोनों के सहयोग से संध्या के आधार पर मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर मृतक के पुत्र रुद्र प्रताप उर्फ कान्हा को पूछताछ में लिया पूछताछ के दौरान मृतक के पुत्र रुद्र प्रताप उर्फ कान्हा ने बताया अपने मामा दिलीप सिंह निवासी मालाखेड़ा थाना लाल जिला रतलाम और जीजा बबलू निवासी सामग्री खेड़ा के साथ मिलकर सुरेश सिंह की हाथ से गला दबाकर हत्या करना कबूल किया और लाश को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने का आशय से रामदेव मंदिर चौकी के पीछे पहुंचकर मृतक के जिंदा बचने की गुंजाइश न हो इस कारण वहीं पर मृतक सुरेश सिंह का चाकू से गला काटकर हत्या करना काबुल किया,
हत्या का कारण मृतक सूरज सिंह अपने लड़के रुद्र प्रताप की पत्नी पर बुरी नजर रखने एवं शराब पीकर अक्सर घर पर रुद्र प्रताप की मां एवं रुद्र प्रताप के साथ मारपीट करने के कारण की गई,
गिरफ्तार आरोपी से मृतक सूरज सिंह की लाश ले जाने वाला बोरा घटना के समय पहले आरोपी के कपड़े
एवं प्रयुक्त मोबाइल को बरामद किया है,
*36 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा करने में इन पुलिस कर्मियों को रहा महत्वपूर्ण योगदान*
महिदपुर थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर साइबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव सब इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह परिहार Asi वीरेंद्र प्रताप सिंह परिहार, भागीरथ शर्मा, प्रधान आरक्षण देवकुंवर आरक्षक आदिराम, शुभकरण सिंह ,चंद्रभान सिंह, धर्मेंद्र पहाड़िया मनीषा कुंवर, सम्राट पाटीदार अनार सिंह, रवि जाटव, कैलाश सूर्यवंशी की रही महत्वपूर्ण भूमिका
अंधे कत्ल का 36 घंटे के अंदर खुलासा करने पर उज्जैन पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा द्वारा टीम को पुरस्कार देने की घोषणा भी की है,
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

