नारी शक्ति का सम्मान करना गौरव की बात है . समाजसेवी भटनागर. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी
|
😊 Please Share This News 😊
|
नारी शक्ति का सम्मान करना गौरव की बात है . समाजसेवी भटनागर. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने जानकारी देते बताया आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गांधी उद्यान मे पौधारोपण और नारी शक्ति का सम्मान किया गया. उप संयोजक सैयद उस्मान हसन एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने जानकारी देते बताया आज विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नारी शक्ति को चार महान शख्सियतो के नाम से अवार्ड प्रदान किए गए l खेल प्रशिक्षक और स्पोर्ट टीचर खुशी भाटी को मदर टेरेसा अवार्ड, शिक्षाविद डॉ. इरशाद खानम को लैला खालीद अवार्ड , समाज सेवा के लिए नबीला फातिमा को कल्पना चावला अवार्ड, कर्तव्य निष्ठा के लिए सना चौधरी को हयात फातिमा अवार्ड से सम्मानित किया गया l समारोह के मुख्य अतिथि समारोह के मुख्य अतिथि समाज सेवी आशीष भटनागर ने अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में कहा आज मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है की नारी शक्ति के सम्मान में भी आज भागीदारी कर रहा हूं l नारी शक्ति और मातृशक्ति का हम सभी को हमेशा आभारी रहना चाहिए नारी शक्ति के त्याग और बलिदान का ही नतीजा है दुनिया इतनी तरक्की कर पाई संपूर्ण मानवता नारी शक्ति की हमेशा आभारी रहेगी l विशेष अतिथि मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ने संबोधित करते हुए कहा आज बेटियों का सम्मान संपूर्ण नारी जाति का सम्मान है l आज का यह सम्मान समारोह समाज की बेटियों को अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने की प्रेरणा देगा l विशेष अतिथि के तौर पर समाजसेवी नासिर मंसूरी उदयपुर के मशहूर समाजसेवी अमानुल्लाह खान ,शिक्षाविद सादिक मंसूरी ,डॉक्टर शकील अंसारी, भारत सोलंकी, जयेश चौहान ,शकील गुट्टी, संस्था लक्ष्य के अध्यक्ष इरशाद कुरैशी , बीट अध्यक्ष आसिफ खान, उपाध्यक्ष इरफान राइन ,संजय जोगी, शरीफ खान , सुश्री अलीना खान,आजम खान,गंगाधर महा , राजेश अग्रवाल ने नारी शक्ति को सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट जाहिद नूर ने अपने उद्बोधन में कहा सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी निरंतर वर्ष भर
समाज सेवा और रचनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती आ रही है इसके लिए संस्था बधाई की पात्र है lकार्यक्रम का संचालन मार्गदर्शक इकबाल उस्मानी ने किया आभार संयुक्तसचिव पंडित दीपक पांडे ने माना उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

