पुलिस महानिरीक्षक इंदौर( ग्रामीण) रेंज, इंदौर श्री अनुराग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 एवं अपराध समीक्षा बैठक ली गई* झाबुआ / जगदीश परमार – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर( ग्रामीण) रेंज, इंदौर श्री अनुराग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 एवं अपराध समीक्षा बैठक ली गई* झाबुआ / जगदीश परमार

😊 Please Share This News 😊

 

आज दिनांक 05.04.2024 को कन्ट्रोल रूम झाबुआ में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर( ग्रामीण) रेंज, इंदौर श्री अनुराग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 एवं अपराध समीक्षा बैठक ली गई। 

 

समीक्षा बैठक में विशेष रुप से लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने, सीएम हेल्पलाइन, सीसीटीएनएस कार्यवाही, लंबित अपराध एवं महिला संबंधी अपराध, माफियाओं पर कार्रवाई व संपत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण करने हेतु निर्देश दिये गये। साथ ही अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। 

उक्त बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर( ग्रामीण) रेंज, इंदौर श्री निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे, समस्त एसडीओपी/डीएसपी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थिति हुए। 

 

भ्रमण के दौरान पुलिस लाईन में पुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर सक्सेना द्वारा निर्देशानुसार संचालित दिशा लर्निंग सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। वहां पर बच्चों से बात की गई एवं उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। बच्चों को ओर क्या सुधार के लिये आवश्यक संसाधन चाहिये इस संबंध में सुझाव मांगे। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि इसको ओर अधिक बैहतर करने हेतु अधिक से अधिक बच्चों को कैरियर के संबंध में काउंसलर के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया जाने की व्यवस्था की जावे। 

 

झाबुआ भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग एवं आयुक्त श्री दीपक सिंह द्वारा स्ट्रांग रूम, पोलेटेक्निक कॉलेज का भी निरीक्षण किया गया। लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने हेतु निर्देश दिये गये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]