वरिष्ठ पत्रकार श्री पुरोहित प्रवीण श्रीवास्तव कीर्ति अलंकरण सम्मान से सम्मानित – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार श्री पुरोहित प्रवीण श्रीवास्तव कीर्ति अलंकरण सम्मान से सम्मानित

😊 Please Share This News 😊

 

देवास/प्रवीण श्रीवास्तव कीर्ति अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वरिष्ठ नागरिक संस्थान मल्हार स्मृति मंदिर उद्यान में किया गया। समारोह में विभिन्न विधाओं से समाज सेवा क्षेत्र उत्कृष्ठ कार्य करने वालो का संम्मान किया जिसमें पत्रकारिता क्षेत्र में तीन दशक से अधिक समय से सकारात्मक पत्रकारिता में अपना योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र पुरोहित का सम्मान किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशिकांत जी भटनागर पूर्व रिटायर लेफ्टिनेंट, हरि सिंह भारतीय जिला शिक्षा अधिकारी, सुश्री रेखा वर्मा पूर्व महापौर देवास, ओम प्रकाश पराशर अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक संस्थान देवास, डॉक्टर अनिमेष श्रीवास्तव महू , आभा निगम राष्ट्रीय महिला संयोजक नेशनल यूनियन का जर्नलिस्ट इंडिया, तश्मि प्रवीण श्रीवास्तव संस्थापक प्रवीण श्रीवास्तव जन चेतना मंच देवास रहे।इस उपलक्ष्य पर शशिकांत भटनागर ने अपने उदबोधन में कहा कि चित्रगुप्त चौराहा प्रवीण के कर्मठ होने का प्रमाण है व्यक्ति संकल्प ले तो सभी कार्य सरल सहज हो जाते है साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारतीय ने कहा कि प्रतिभाओ का सम्मान करने से नई ऊर्जा आती है जिसका प्रत्येक व्यक्ति अनुसरण करता है ओर वह भी अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि चाहता है वही पूर्व महापौर रेखा वर्मा जी ने कहा कि प्रतिभा के सम्मान में महिलाओं की भूमिका सराहनीय है। तश्मि प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि मंच हमेशा गतिशील रहा है आगे भी महत्वपूर्ण आयोजनों द्वारा अपनी उपलब्धियों को दर्ज करता रहेगा। अलंकृत प्रतिभाओं में डॉ. आलोक श्रीवास्तव (चिकित्सा), जितेंद्र पुरोहित (पत्रकारिता), श्रीमती यशोधरा भटनागर (साहित्य),डॉ.सुषमा अरोड़ा (उद्योगपति एवं शिक्षाविद), श्रीमती खुशबू शर्मा (शिक्षा), श्रीमती अरुणा सोनी (समाज सेविका), राजेश परमार (रंगोली कलाकार),श्रीमती अरुणा प्रजापति (ज्योतिष), सुश्री रागिनी चौहान (खेल), मूविन हाजी समीर खान (कला संस्कृति), देव चौधरी (सॉफ्टबाल खेल),कुमारी समृद्धि श्रीवास्तव (शिक्षा) का सम्मान संस्था द्वारा किया गया इस उपलक्ष्य पर डॉक्टर आदित्य श्रीवास्तव (संस्था अध्यक्ष ) द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया ओर अंत मे आभार पत्रकार सुनील श्रीवास्तव सोनकच्छ द्वारा माना।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]