सीएम योगी ने कहा कि 4 जून के परिणाम के बारे में सभी को पता है कि चाहे जितना जोर लगा लो आएंगे तो मोदी ही. जनता कहती है की जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे. फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार. सीएम योगी ने कहा कि आज भारत सुरक्षित है. दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, सपा सरकार में अराजकता और दंगे होते थे. ये रामभक्तों, रामद्रोहियों के बीच चुनाव है, सपा का इतिहास काले कारनामों से भरा, जो राम विरोधी वो राष्ट्र विरोधी है. वहीं इस जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग कांग्रेस की बारात में ढोल बजाने वाले लोग हैं. इनका कोई भरोसा नहीं कब और कहां पलट जाएं, कब किसका अपहरण कर ले. आपको सतर्क कर रहा हूं ये लोग आपको जाति के नाम पर बाटेंगे, लेकिन आपको गुमराह नहीं होना है. सपा ने आपको विकास से वंचित किया उसे आप वोट के लिए तरसा देना. सपा ने यहां के नौजवानों को नौकरी के लिए तरसाया था आप उन्हें वोट के लिए तरसा देना.
|
😊 Please Share This News 😊
|

