कपिल धाकड़ जिला शिवपुरी राज्य ब्यूरो मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज स्वामी विवेकानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल पोहरी परिसर मे पौधा रोपण किया गया। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कपिल धाकड़ जिला शिवपुरी राज्य ब्यूरो मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज स्वामी विवेकानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल पोहरी परिसर मे पौधा रोपण किया गया।

😊 Please Share This News 😊

प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम पर समूचे भारत वर्ष में पौधा रोपण जारी है वहीं आज स्वामी विवेकानन्द हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में बी आर सी सी शिव चरण लाल जाटव, संकुल संकुल प्राचार्य बलबीर सिंह तोमर, बी ए सी भरत सिंह धाकड़, माध्यमिक शिक्षक शिवकुमार श्रीवास्तव, संस्था के प्राचार्य भानू प्रताप सिंह धाकड़ ,संचालिका श्रीमती शशि भरत सिंह धाकड़ एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा एक पेड़ मां के नाम के रूप में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर बी आर सी सी श्री शिवचरण लाल जाटव द्वारा सभी को सुझाव स्वरूप बताया कि पेड़ लगाना और उसका संवर्धन बेहद जरूरी है। क्योंकि मां के नाम पर लगाया गया पेड़ प्रकृति एवं माता-पिता के प्रति दायित्व का निर्वाहन है। वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल देते हुए संकुल प्राचार्य बलबीर सिंह तोमर ने कहा कि हम सभी को हमारे द्वारा लगाए गए पेड़ों की समय समय पर देखभाल करना होगा। उनका संरक्षण और संवर्धन उतना ही जरूरी है जितना हम अपने घर और परिवार के सदस्यों के लिए जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं। इससे पहले विद्यालय की संचालिका श्रीमती शशि भरत सिंह धाकड़ ,प्राचार्य श्री भानू प्रताप सिंह धाकड़ कपिल धाकड़ पत्रकार उत्कर्ष धाकड़ और सभी स्टाफ ने बी आर सी सी एवं संकुल प्राचार्य का स्वागत किया।विद्यालय के शिक्षक श्री विनोद पांडे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]