बहुदेशिय कृषि साख समिति में हुई अनियमिताओं को लेकर कांग्रेसियों ने सोपा ज्ञापन – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बहुदेशिय कृषि साख समिति में हुई अनियमिताओं को लेकर कांग्रेसियों ने सोपा ज्ञापन

😊 Please Share This News 😊

बहुदेशिय कृषि साख समिति में हुई अनियमिताओं को लेकर कांग्रेसियों ने सोपा ज्ञापन

चिचोली = चिचोली बहुउद्देशी कृषि साख समिति चिचोली के चुनाव प्रक्रिया में की गई अनिमिताए को लेकर कांग्रेसियों ने चुनाव प्रक्रिया निरस्त करने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में कलेक्टर के नाम तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौपा है ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 27 जुलाई को बहुउद्देशीकृत कृषि साख समिति चिचोली में हुए चनाव ने सत्ता पक्ष की दबाव में निर्वाचन अधिकारी द्वारा.नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया है । सहकारी समिति में चुनाव मतदाता सूची में 400 से अधिक मृतक किसानों के नाम दर्ज है जबकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची से नदारत है अनारक्षित पद के लिए एक अभ्यर्थी का नाम मतपत्र में आकाश की जगह प्रकाश प्रकाशित करने पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मतगणना रोकने रोक दी गई थी लेकिन सत्ता पक्ष की दबाव में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दोबारा आदेश कर पुन मतगणना कराए जाने पर कांग्रेसियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है । कांग्रेसियों ने पूरी चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति लेते हुए सहकारी समिति के पुनः चुनाव कराने की मांग की है ज्ञापन देते समय ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेकराम यादव , शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय आर्य, अक्कू पटेल ,सुरकासिगं ,महेश उईके , सुमरत सिंग उईके , लाल बहादुर सिंह मनीष आर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहेचिचोली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]