कींचढ़ से परेशान महिलाएं पहुंची नगर परिषद/// कपिल धाकड़ जिला शिवपुरी राज्य ब्यूरो मध्य प्रदेश
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैराड : –
खबर शिवपुरी जिले की नगर परषिद बैराड़ से है। जहां सरकार एक ओर हर गली मोहल्ले में सड़क डालने का वादा कर रही है। बहीं बैराड़ में भ्रष्ट अधिकारियों की बजह से सरकार की समस्त योजनाएं और क्रियानवयनों पर नगरपरिषद के द्धारा पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। बैराड़ के कई वार्ड ऐसे है जहां आज भी लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियों के बीच गिरे है और लगातार शिकायतों के बाद भी नगर परिषद का इस और कोई ध्यान नहीं है बच्चों को स्कूल जाने सहित आमजनों को पैदल चलने के लिए घुटनों तक पानी में निकलना पड़ रहा है। लेकिन जनता की सुध लेने कोई तैयार नहीं है। इसी बीच आज बुधवार को सुबह करीब 10 बजे वार्ड क्रमांक 11 की महिलाएं बच्चों सहित रास्तो में हो रहे जलभराव और कींचढ़ से परेशान होकर नगर परिषद बैराड़ पहुंची है। वार्डवासियों का कहना है कि सीएमओ महेश जाटव द्धारा अतिक्रमण में रहने और अपने निवासों के कागज मांगे जाते है। रहवासियों ने कहा कि अगर वह अतिक्रमण में रह रहे है तो फिर जिन वार्डो और मोहल्लों के रास्तो में सीसी निमार्ण की सुविधा है क्या वह सभी रजिस्ट्री के है। इस तरह से लोगों को डराकर उनकी समस्या का निवारण न कर मुख्य नगर परिषद अधिकारी अपने काम से पीछा छुड़ा रहे है। बहीं वार्ड क्रमांक 12 और 13 में गुरूकृपा स्कूल के पास भी रहवासी समस्या से जूझ रहे है।
कपिल धाकड़ जिला शिवपुरी राज्य ब्यूरो मध्य प्रदेश
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

