स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा वाहन रैली संघर्ष एकता ग्रुप जावरा द्वारा निकली गई* जावरा – (ओमप्रकाश मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
– स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा वाहन रैली संघर्ष एकता ग्रुप जावरा द्वारा निकाली गई जावरा के शासकीय भगत सिंह कॉलेज से तिरंगा वाहन रैली निकाली गई तिरंगा वाहन रैली भगत सिंह कॉलेज से शुरू हुई जो चौपाटी,रेलवे फाटक,गुरुद्वारा रोड,रतलामी गेट,नीम चौक,आजाद चौक,सोमवारिया, पिपली बाजार,चूड़ी बाजार,घंटाघर चौराहा,कोठी बाजार,नीम चौक होते हुई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा कोर्ट परिसर में समापन हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में तिरंगा थामे थे व बढ़-चढ़कर तिरंगा वाहन रैली को सफल बनाया।रैली का मार्गों पर समाजसेवियों द्वारा मंच बनाकर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसी कड़ी में मानव सेवा समाज सेवा युवा संगठन अखिल भारतीय बलाई समाज का मंच आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें संस्था प्रमुख विजय मालवीय एवं साथी पुष्कर जी मालवीय,बाबूलाल जी गुजराती,कन्हैया लाल जी मालवीय,राहुल जी मालवीय,बनकट लाल जी मालवीय,दिनेश मालवीय राहुल खारोल,दीपक जी मालवीय साथी उपस्थित रहे। सभी ने रैली में चल रहे देशभक्तो स्वागत सत्कार किया। संघर्ष एकता ग्रुप जावरा आयोजन समिति के प्रमुख किशोर मालवीय व महेश मालवीय अर्जुन चौहान उमेश मालवीय सूरज मालवीय संजय मालवीय राहुल नाथ राहुल बागरि कमल पारगी लखन पाटीदार अनिल मालवीय अंकित बैरागी पुष्कर सेन रोहित जाटव नितिन बगड़िया साहिल खान राहुल चंद्रवंशी एवं कई अन्य छात्र-छात्राएं इस तिरंगा वाहन रैली को सफल बनाया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

