एसपी अमित कुमार ने मीडिया से जानी रतलाम की नब्ज, -मीडिया की भूमिका को बताया अहम* । – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

एसपी अमित कुमार ने मीडिया से जानी रतलाम की नब्ज, -मीडिया की भूमिका को बताया अहम* ।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम।(ओमप्रकाश मालवीय)।गणेश प्रतिमा पर पथराव की घटना के बाद लाठीचार्ज में तत्कालीन एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को हटाकर रतलाम जिले की जिम्मेदारी संभालने वाले नवागत एसपी अमित कुमार गुरुवार को मीडिया से मिले। सामाजिक सद्भाव और रतलाम की शांत जनता का आभार मानते हुए एसपी कुमार ने तत्कालीन एसपी लोढ़ा द्वारा संचालित साप्ताहिक डायरी की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस योजना को और मजबूती (स्ट्रांग) से लागू किया जाएगा। इसके अलावा मादक पदार्थ के तस्करों पर नकेल कसने के लिए उनके द्वारा जल्द ही एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा।

पुलिस कंट्रोल रूम पर मीडियाकर्मियों से परिचय प्राप्त कर एसपी कुमार ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सडक़ पर पुलिस की तैनाती अत्यंत आवश्यक है। पुलिसिंग व्यवस्था में माइक्रो बीट सिस्टम भी लागू किया जा रहा है। बीट अंतर्गत किसी भी घटना और वारदात की जिम्मेदारी बीट प्रमुख की रहेगी। कम्यूनिटी पुलिसिंग पर जोर देते हुए रतलाम एसपी कुमार ने बताया कि वह सूची तैयार करवा रहे हैं। इसमें विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के अलावा व्यापारी संगठनों को भी थाना स्तर पर बुलाकर संवाद किया जाएगा। निगरानी बदमाशों को जिले के संबंध थानों पर परेड कराने के साथ थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाएगा कि वह मीडिया के अलावा अपने थाना अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से जीवंत संवाद रखें। उन्होंने बताया कि मुझे पिछले छह दिन में कार्य के दौरान यह देखनेे को मिला है कि थाना प्रभारी आमजनता से सीधे संपर्क में नहीं है। इसी के कारण पुलिस को घटना और वारदात के अलावा अन्य महत्वपूर्ण सूचना नहीं मिल पाती है। एसपी कुमार ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि पक्षपातपूर्ण कार्रवाई किसी भी थाने पर नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। मीडिया से चर्चा के दौरान एडिशनल एसपी राकेश खाखा भी मौजूद थे।

इन व्यवस्थाओं पर भी रहेगा प्रमुख जोर

एसपी कुमार प्रतिदिन एक थाना और एक चौकी का निरीक्षण कर कर्मचारियों से सीधा संवाद करेंगे।

रतलाम जिले में प्रतिदिन वाहनों की चेकिंग के अलावा सायलेंसर रहित वाहनों पर कार्रवाई होगी।

रतलाम जिले में अब महिला पुलिसकर्मी भी हथियारों से लैस होंगी।

रतलाम की बदहाल यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एक दिवस एक रोड अभियान चलाया जाएगा।

– पुलिस विभाग के कर्मचारियों के अलावा आमजन की सूचना को भी प्रमुखता दी जाएगी।

रतलाम जिले में सभी समाज और वर्गों के लोगों से सीधा संवाद करने के साथ शांति कायम रखने का प्रयास होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]