मदरसा हनफ़िया में जलस ए मीलादुन्नबी: बच्चों ने नात व मनक़बत से दिल जीता* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मदरसा हनफ़िया में जलस ए मीलादुन्नबी: बच्चों ने नात व मनक़बत से दिल जीता*

😊 Please Share This News 😊

 जबलपुर. सारी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए पैग़बरे इस्लाम की यौमे विलादत जश्न ए ईदमीलादुन्नबी पर जलसों का दौर जारी है. ठक्कर ग्राम नूरानी मस्जिद के पास स्थित मदरसा हनफ़िया रज़ा ए मुस्तफ़ा फ़ैज़ुल इस्लाम में उस्ताद हाफ़िज़ मुहम्मद अकबर की सरपरस्ती, मौलवी तौसीफ़ रज़ा व हाफ़िज़ मुहम्मद रईस की सदारत में जलस ए मीलादुन्नबी का आगाज़ तिलावते कलाम पाक से हुआ.वरिष्ठ कांग्रेस नेता समाजसेवी बब्लू कुरैशी, सैयद शारिक अली, गुलाम जिलानी, फ़ारूक पहलवान, और कलीम पहलवान ने बतौर ए मेहमान जलसे को रौनक बख़्शी. इस मौके पर मदरसे के छात्र छात्राओं ने तिलावत, नात ए पाक और मनक़बत पेश की. जलसे के दूसरे दौर में छात्र छात्राओं की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए उन्हें इनामात तकसीम किए गए. सलातो सलाम के साथ जलसे का समापन हुआ. इस मौके पर मुहम्मद यासीन, मुहम्मद शोएब, मुहम्मद फ़हीम, राजा आदि की मौजूदगी काबिले ज़िक्र रही.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]