कांग्रेस की न्याय यात्रा: ट्रैक्टर रैली से पहुंचे कांग्रेसी कलेक्टर  विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन बैतूल जिले से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट ।*खबर मध्य प्रदेश के जिला बैतूल से* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कांग्रेस की न्याय यात्रा: ट्रैक्टर रैली से पहुंचे कांग्रेसी कलेक्टर  विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन बैतूल जिले से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट ।*खबर मध्य प्रदेश के जिला बैतूल से*

😊 Please Share This News 😊

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने आज न्याय यात्रा निकालकर विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलैक्टर को ज्ञापन सौंपा।

 

 कांग्रेस की न्याय यात्रा में बडोरा से ट्रैक्टर रैली शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची।

 

ट्रैक्टर रैली में जिले भर से आए कांग्रेसी और किसान शामिल हुए। 

 

कई कांग्रेस नेता ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई दिए। ट्रैक्टर रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 

 

जगह-जगह पुलिस बल तैनात था।

कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में सभी क्षेत्रों में किसानों की दयनीय स्थिति है। 

 

भारी वर्षा, खाद, बीज की कमी से किसानों की फसले खास तौर पर सोयाबीन, उडद, धान एवं अन्य दलहन खराब हो गयी है।

 

 किसान इस समय भारी आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। सरकार द्वारा उनकी फसलों को 10 वर्ष पुराने भाव से आज भी खरीदा जा रहा है। 

 

तथा किसानों को भारी-भरकम बिजली के बिल दिए गये है, बिलों को जमा न करने पर उनके बिजली के मीटर काटने से लेकर उनकी मोटर-पंप आदि जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है।

 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधीके प्रति केन्द्रीय राज्य मंत्री रखनीत सिंह बिट्दु एवं उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा उन्हे आंतकवादी कहकर अपमान किया गया है।

 

 जबकि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी के पिता स्व. राजीव गांधी का बलिदान एवं उनकी दादी स्व. श्रीमति इंदिरा गांधी की शहादत इस देश की सेवा करते हुए हुई है। 

 

तथा उन्ही का खुन राहुल गांधी की रगो में दौड़ रहा है। भाजपा नेताओ द्वारा राहुल गांधी के प्रति अपमानजनक शब्दो का प्रयोग करने से प्रदेश के लाखों-लाख कांग्रेस जन आहत एवं दुखी है।

 

 अत: श्री गांधी पर बयान देने वालों पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाए।

 

 

किसानों की सोयाबीन का 6000रू प्रति क्विटंल दिया जाए। किसानों की सोयाबीन की फसल पर 40 प्रतिशत की जगह 100 प्रतिशत खरीदी जाए।

 

 किसानों को गेंहू का समर्थन मूल्य 2700 रूपये प्रति क्विटंल तथा धान का 3100 रूपये प्रति क्विटंल खरीदा जाए।

 

 केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टु एवं उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री राघुराज सिंह द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हे आतंकवादी कहने को लेकर दोनो भाजपा नेताओं के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश जारी किये जाए।

 

 वर्तमान खरीफ सीजन में सोयाबीन और मक्का में अफलन की स्थिति है।

 

 अतिवृष्टि के कारण इस फसल की नुकसानी में तत्काल सर्वे कराया जाए और किसानों को मुआवजा दिया जाए।

 

 गढा टोल प्लाजा एनएचएआई के नियम अनुसार निधार्रित दुरी से कम पर है इस तरह से ये अवैध टोल प्लाजा है।

 

 इसलिये इस टोल प्लाजा पर वसूली तत्काल बंद कि जाए और इसे हटाया जाए सहित अन्य मांगें शामिल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754