पत्रकारों को रोका जाता है वीडियो बनाने से  जिला चिकित्सालय में प्रसूताओं के साथ हो रहा दुर्व्यवहार, बेतूल. सूत्र – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पत्रकारों को रोका जाता है वीडियो बनाने से  जिला चिकित्सालय में प्रसूताओं के साथ हो रहा दुर्व्यवहार, बेतूल. सूत्र

😊 Please Share This News 😊

नही दिए जा रहे गद्दे ,जमीन पर चादर बिछाकर खुद को और नवजात को सुलाने को है मजबूर,स्टाफ करता है बदतमीजी

 

बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

 

 

एंकर – मध्यप्रदेश के बैतूल में जिला चिकित्सालय के हाल बेहाल लगा है अव्यवस्थाओ का अम्बार

 

 जिला चिकित्सालय लगातार विवादों में बना हुआ है यहाँ प्रसूताओं की मौत के मामले देखने मे आ ही रहे थे

 

 अभी कुछ दिन पूर्व ही एक महिला की सिजेरियन डिलेवरी के बाद पेट मे हैंड टॉवेल निकलने का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ

 

 कि डिलेवरी वार्ड का अव्यवस्थाओ का ताजा नजारा सामने आ गया जहाँ प्रसूताओं के साथ किया जा रहा जानवरों जैसा बर्ताव 

 

कहने को तो अस्पताल परिसर में बड़ी बड़ी बिल्डिंगे बन गई है पर सुविधाओं के नाम पर आज भी शून्य 

 

वर्तमान सरकार के जनप्रतिनिधियों के दावे और वादों को आइना दिखा रही ये तस्वीर

 

 किस तरह डिलेवरी वार्ड में प्रसूताओं से किया जाता है दुर्व्यवहार 

 

इस बात की पड़ताल करने जब हम मौके पर पहुँचे तो ड्यूटी नर्स द्वारा हमे भी कैमरे में इस अव्यवस्था को कैप्चर करने से रोका गया 

 

और कहा गया कि सीएस से अनुमति लेने के बाद यहाँ की वीडियो ग्राफी करो 

 

वहीं जब हमारे द्वारा देखा गया तो जच्चा बच्चा दोनों पतले से चादर पर पड़े नजर आए अब सवाल यह है कि

 

 टाइल्स पर पतली सी चादर बिछाकर जच्चा बच्चा को जानवरों की तरह पड़े रहने पर मजबूर होना

 

 और अगर इस बीच शरीर मे ठंड भरा जाने से किसी प्रसूता या नवजात की जान चली जाती है

 

 तो जिम्मेदार कौन ? और इन अव्यवस्थाओ में सुधार लाएगा कौन ?

 

 अब देखना यह होगा कि इस मामले में संज्ञान लेकर अपने तेजतर्रार कार्यवाही के लिए जाने जाने वाले कलेक्टर क्या कार्यवाही करते है 

 

या इसी तरह प्रसूता और नवजात बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ जारी रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]