हर हाल में सरकार को झुका कर रहेंगे: एआईडीएएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.एन पाठक ने किया आव्हान*     तालिब हुसैन जबलपुर. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

हर हाल में सरकार को झुका कर रहेंगे: एआईडीएएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.एन पाठक ने किया आव्हान*     तालिब हुसैन जबलपुर.

😊 Please Share This News 😊

. गन कैरिज फैक्ट्री जीसीएफ का विद्यानगर गेट मंगलवार को यू पी एस के खिलाफ़ आन्दोलन के शंखनाद a

का गवाह बना. सुबह से ही कर्मचारियों की हलचल तेज हो गया थी. पूरा विद्यानगर इलाका लाल रंग से रंगा था; कर्मचारियों में कौतूहल व्याप्त था, क्योंकि ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक द्वारा कर्मचारियों की सभा को संबोधित करना था.

सभा में पहुंते ही अपने चिर परिचित आक्रामक अंदाज में 

कर्मचारी नेता पाठक ने कहा हमें हर हाल में सरकार को झुकाना है.

उन्होंने कर्मचारियों की कैबिनेट स्तर पर फुल मीटिंग एवं न्यू पेंशन स्कीम सुधार हेतु मीटिंग के बहिष्कार के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने अपने भाषण में कहा जीसीएफ मेरी कर्मभूमि रही है और इस कर्मभूमि से मैं यूपीएस के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद करता हूं . मैं वादा करता हूं कि आपको ओल्ड पेंशन स्कीम दिला के रहूंगा मगर मुझे आपके साथ चाहिए आगामी चुनाव में आप ops के पक्ष में मतदान कीजिए और आस्तीन के सांपों को पहचानिए जो मंत्रालय में सरकार के यूपीएस का समर्थन देते हैं. और आपको गुमराह करते हैं. पाठक जी द्वारा 4 ग्रेड स्ट्रक्चर में सुधार के संबंध में भी बताया साथ ही बंद पड़े अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र चालू होने का वादा भी किया. आगामी 2 अक्टूबर को अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस पर महात्मा गांधी के स्मृति के सामने 2 घंटे का मौन आंदोलन पूरे भारतवर्ष में मनाने की बात कही. कार्यक्रम में सैकड़ो की तादाद में कर्मचारी एवं मजदूर संघ हथौड़ा के पदाधिकारी के साथ विवेक शुक्ला, अजय पांडे, अमित वैभव, सुदित रूपेश, रविकांत, शीतला प्रसाद, टीटू बराड़ चेतन अश्विनी यादव ,सुनील सिंह, अबरार, आशीष सिंह, राजेश शर्मा, निखिल विनोदिया, विजय चौहान, आदि केडर की मौजूदगी उल्लेखनीय रही.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]