शहर मे गणेश स्थापना उत्सव में उत्पन्न स्थिति की जांच के लिए रिटायर जज या पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की कमेटी गठित कर बारीकी से जाँच की मांग*सूत्र – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

शहर मे गणेश स्थापना उत्सव में उत्पन्न स्थिति की जांच के लिए रिटायर जज या पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की कमेटी गठित कर बारीकी से जाँच की मांग*सूत्र

😊 Please Share This News 😊

*लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन (भारत) ने मुख्य सचिव म.प्र.शासन के नाम एसडीएम को सोंपा ज्ञापन*

रतलाम – शहर मे 7/9/2024 को गणेश स्थापना के दिन हिंदू धर्म के लोग पोलोग्राउंड क्षेत्र में लगी दुकान से गणेश जी की मूर्ति लेकर उकाला रोड मंदिर में जा रहे थे कि रास्ते में मुस्लिम बहुल क्षेत्र में पत्थर फेंकने को लेकर जो स्थिति निर्मित हुई है यह गंभीर मामला है जिसके हर पहलू पर बारीकी जांच का मामला बनता। उत्पन्न स्थिति की जांच माननीय हाई कोर्ट के रिटायर जज या माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय के रिटायर्ड न्यायाधीश के अध्यक्षता में पांच सदस्यों की कमेटी बनाकर जांच कराई जाने अथवा पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा मध्य प्रदेश के अध्यक्षता में पांच सदस्यों की कमेटी नामित कर जांच कराए जाये वह मामले का पर्दाफाश किया जाए ताकि भविष्य में कहीं भी इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो व वह मध्य प्रदेश शासन की छवि उज्जवल बनी रहे। मांग पत्र में पूर्व रतलाम एसपी श्री गौरव तिवारी की कार्यशैली की सराहना की गई। ऐसी पांच सूत्री मांगो का ज्ञापन एस डी ऍम अनिल भाना जी को लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन के सदस्य द्वारा सोफा गया। इस मौके पर लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल सूर्यवंशी जी हीरालाल जी परमार सेजावता राधेश्याम जोकचंद विजय ओहले प्रतिभा मुड़त ज्योति पटवा संजय चौहान मुर्सी अहमद आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754