*स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाकर दिया साफ सफाई व स्वच्छता का सन्देश,*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाकर दिया साफ सफाई व स्वच्छता का सन्देश,* 

😊 Please Share This News 😊

चिचोली:- स्वच्छ भारत मिशन फेस-2 अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत 10 वी वर्षगांठ के रूप मे 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के उपलक्ष्य मे स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसके तहत चिचोली ब्लॉक के ग्राम हरदू निवारी गोडूमंडई चुनागोसाई चूनाहजुरी आलमगढ चिरापाटला सीता डोंगरी सहित अन्य गांवो मे स्कूली बच्चो, स्वच्छताग्राही दल जन शिक्षक आगंनवाडी कार्यकर्ता सचिव रोजगार सहायक सहित ग्रामीणो के साथ भव्य स्वच्छता रैली निकालकर चौपाल लगाकर सुबह शाम फालो अप कर लोगो की स्वच्छता के स्वभाव एवं संस्कार के प्रति जागरूक करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।स्वच्छता ग्राही सपना इवने ने बताया कि गांव को स्वच्छ एवं सुदंर बनाने के लिये आंदोलन के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है। बीरबल रावत ने बताया कि ब्लॉक के समस्त स्कूलो मे शासकीय कार्यालयो मे चौक चौराहो पर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य स्वच्छता ग्राहियों के द्वारा किया जा रहा है, जिसमे सोनू शिवनकर किरण गोस्वामी संगीता उइके प्रहलाद राठौर शैलेंद्र कहार शिवलू इवने दीपक यादव सहित स्वच्छता टीम की उपस्थिति रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]