*देश के अन्नदाता किसानो को उचित राहत राशि, बीमा मिले ये हम सब का दायित्व…नाहरगढ मंडलम अध्यक्ष सुनिल राठौर ..!* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*देश के अन्नदाता किसानो को उचित राहत राशि, बीमा मिले ये हम सब का दायित्व…नाहरगढ मंडलम अध्यक्ष सुनिल राठौर ..!*

😊 Please Share This News 😊

लोकेशन ——- नाहरगढ..जिला — मन्दसौर..रिपोर्ट -जिला ब्यूरो चीफ मंगल देव राठौर

 

नाहरगढ और आसपास के क्षेत्र में विगत दिनों से लागतार हो रही अत्यधिक बारिश की वजह से किसानों की पिछले तीन महीनों की मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है आज किसान बारिश के चलते अपने आप को बेबस और लाचार महसूस कर रहा है और अपनी आंखों के सामने अपनी मेहनत से सीची फसल को खराब होते देख रहा है ।।

बारिश का कहर इतना है की आज किसान की 80% सोयाबीन और उड़द की फसल सड़ चुकी है और लगातार नष्ट होती जा रही है ।।एक और तो ये नुकसानी का बोझ और दूसरी और kcc और खाद बीज के ऋण का बोझ बड़ रहा है ।।

ऐसी विषम परिस्थिति को देखते हुए हम सब का ये कर्तव्य बनता है की सब मिलकर एक मत से आवाज किसानों के हित और उनकी आर्थिक सहायता के लिए आवाज उठाएं।।

सुनिल राठौर द्वारा कहा गया मेरे द्वारा एक पत्र के माध्यम से मन्दसौर कलेक्टर महोदय से भी मांग की है की किसानों को जल्द उचित मुआवजा और बीमा राशि मिले और आपका सहयोग किसानों को मिले यही अपेक्षा आज हर किसान आपसे रखता है।।

नाहरगढ,खजुरी चंद्रावत, झलारा,खानूखेड़ा,सूठखेड़ा गांवो में और आसपास के क्षेत्र में बारिश की वजह से अत्यधिक नुकसान किसानों की फसलों को जी हुआ है उनको जल्द से जल्द राहत राशि मिले यही मांग शासन और प्रशासन से करता हुं।

कैमरा मैन मंगल देव राठौर के साथ

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]