कुत्तों के कारण 8 वर्षीय बालिका की मौत*विधायक महेश परमार ने उज्जैन नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाई। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कुत्तों के कारण 8 वर्षीय बालिका की मौत*विधायक महेश परमार ने उज्जैन नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाई।

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन में बोहरा समाजजन कमिश्नर को बुलाने की मांग कर 

केडी गेट निवासी 8 वर्षीय अनसिया पिता मुस्तफा लोहा वाला अपने घर के बाहर खेल रही थी, एक कुत्ता बच्ची के पीछे लपका दौड़ने में बच्ची नीचे गिर कर दहशत के कारण बेहोश हो गई।बच्ची को तुरंत ही तेजनकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।बोहरा समाज में कुत्ते द्वारा काटने की यह तीसरी घटना है, इसके पूर्व डाबरी पीठा में एक्टिवा से बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला के पीछे कुत्ते लग गए थे तब महिला व बच्चे स्कूटर से गिरकर घायल हो गए थे।एक अन्य घटना में बोहरा समाज का एक व्यापारी अली असगर कागजी जो की कुवैत से मोहर्रम के दौरान उज्जैन आया था उसे भी कुत्ते ने काट लिया था एक माह बाद उसकी मृत्यु हो गई थी,उज्जैन में रोज ही 8 से 10 कुत्ते द्वारा काटने की शिकायतें अस्पताल पहुंचती हैं परंतु नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी कंबल ओढ़ कर घी पीने में व्यस्त हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]