यति नरसिहानंद द्वारा सांप्रदायिक भड़काओ भाषण के विरोध में उज्जैन के नागरिकों ने दिया थाना चिमनगंज और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

यति नरसिहानंद द्वारा सांप्रदायिक भड़काओ भाषण के विरोध में उज्जैन के नागरिकों ने दिया थाना चिमनगंज और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

😊 Please Share This News 😊

शनिवार को चिमनगंज थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उज्जैन के नागरिकों द्वार ज्ञापन सोपा गया जिसमे यति नरसिंहानंद जो की पूर्व में भी भड़काऊ बयान देकर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोपी है जिसने पुनः 3 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में भड़काऊ बयान देकर सांप्रदायिक हिंसा को भड़काने का प्रयास किया है जिससे हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचा है हमारे मौलिक कर्तव्य भारत की एकता और ,अखंडता की रक्षा करते हुए निवासियों ने शनिवार को माननीय चिमनगंज थान प्रभारी एवम उज्जैन पुलिस अधीक्षक मोहिदय में आवेदन दिया और यति नरसिमहानंद पर कारवाही की मांग की। ताकि देश की शांति और सुरक्षा को आगे कभी हानि नहीं पहुंचे। माननीय थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ज्ञापन देने वाले उज्जैन के नागरिकों ने एक वीडियो बनाकर देशवासियों से निवेदन किया है कि ऐसी भड़काऊ बातों में न आकार देश की एकता और अखंडता के लिए निरंतर कार्य करते रहे, हमे पुलिस प्रशासन और अधिकारियों पर पूर्ण विश्वास है की मामले में संज्ञान लेगे। और साथ देने वाले सभी साथियों का शुक्रिया अदा भी किया।

ज्ञापन देने में साथीगण आशीष कुमार सोलंकी, नाजनीन खान बाजी, सलमान मेव, शफीक भाई, अमजद खान, सोहेल नागोरी, शोएब अंसारी, समीर भाई, फारुक भाई, मुजीब शाह, सादिक राजावत, जुबेर खान, जैनुल खान सहित कई साथीगण मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]