कैनरा बैंक एटीएम कटिंग के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार*
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट
दिनांक 29.01.2022 की रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने इटारसी रोड स्थित कैनरा बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर लगभग 13,42,500 रुपये की चोरी की थी। इस घटना की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली, बैतूल में अपराध क्रमांक 81/2022, धारा 457, 380 भादवि एवं 4 म.प्र. सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी निसार पिता असजुल उर्फ असलुफ (उम्र 19 वर्ष), निवासी प्रेमाखेड़ा, थाना पुन्हाना, जिला नुह (हरियाणा), घटना के बाद से फरार था। आरोपी को दिनांक 07.10.2024 को माननीय न्यायालय बैतूल में पेश किया गया और चोरी गई राशि की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया। विवेचना उपरांत आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल वारंट पर जेल भेज दिया गया।
*गिरफ्तार आरोपी:*
निसार पिता असजुल उर्फ असलुफ (उम्र 19 वर्ष), निवासी प्रेमाखेड़ा, थाना पुन्हाना, जिला नुह, हरियाणा
*विशेष भूमिका:*
उनि वहीद खान
उनि नितिन उईके
आर. 703 प्रदीप
आर. 528 महेश
आर. 722 कमलेश
आर. 430 चंदू सरेयाम
आर. 520 अनुज
आर. 599 संदीप
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

