मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र-पूजन – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र-पूजन

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

महापौर श्री पटेल,श्री प्रदीप उपाध्याय,कलेक्टर व एसपी ने भी किया शस्त्र -पूजन

 

रतलाम 12 अक्टूबर 2024/ भारतीय संस्कृति के अनुसार परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व पर रतलाम में उत्साह, उमंग व धूमधाम के साथ शस्त्रों की पूजा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की उपस्थिति में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजित हुआ। महापौर श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री प्रवीण सोनी,कलेक्टर श्री राजेश बाथम,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, श्री विप्लव जैन, श्री बजरंग पुरोहित, श्री सुनील सारस्वत, श्री कन्हैयालाल मौर्या, श्री मनोहर पोरवाल, श्री जयवंत कोठारी, श्री निमिष व्यास, श्री राजेश रांका भी इस शस्त्र-पूजन में शामिल हुए।

 

बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजय दशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में मंत्री श्री चैतन्य काश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भारतीय संस्कृति के विधि-विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गईं।

ज्ञात हो कि इस वर्ष मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर धूमधाम के साथ मना रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की मौजूदगी में इस साल दशहरा पर्व पर रतलाम पुलिस लाइन में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]