पत्रकार मसूद जावेद कादरी व शकील खान का ग्लोबल अवार्डस के लिए चयन*   *18 को दिल्ली में होगा सम्मान – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पत्रकार मसूद जावेद कादरी व शकील खान का ग्लोबल अवार्डस के लिए चयन*   *18 को दिल्ली में होगा सम्मान

😊 Please Share This News 😊

*उपलब्धि*     *तालिब हुसैन पत्रकार* दिल्ली/खंडवा/जबलपुर.

खंडवा के वरिष्ठ संपादक मसूद जावेद क़ादरी और बुरहानपुर के पत्रकार शकील खान को अंतरराष्ट्रीय जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया जे.ए.आई द्वारा 30वें JAL ग्लोबल अवार्ड्स में चयनित किया गया है. ये अवार्ड संयुक्त राष्ट्र और भारतीय कानून के तहत कार्यरत संगठन द्वारा दिए जाते हैं. इस साल के लिए मसूद जावेद क़ादरी और शकील खान को शीर्ष पांच नामांकितों में स्थान मिला है. यह प्रतिष्ठित अवार्ड कार्यक्रम 18 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से अतिथि शामिल होंगे.

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. एच.के. सेठी ने मसूद जावेद क़ादरी और शकील खान को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी है. मसूद जावेद क़ादरी खंडवा जिले के सबसे पुराने संपादक हैं, जिन्होंने 1983 से अपने साप्ताहिक समाचार पत्र “निमाड़ शक्ति” का संपादन किया है.वे “आल न्यूज टाइम्स” के एडिटर-इन-चीफ हैं और भोपाल के “दैनिक आज तक 24” के खंडवा जिला विशेष प्रतिनिधि भी हैं. इसके अलावा, वे राष्ट्रीय पत्रकार संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में ह्यूमन ग्लोबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं.

शकील खान बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार हैं जिन्होंने 1997 में पत्रकारिता की शुरुआत “बुरहानपुर संसार” से की थी. उन्होंने विभिन्न अखबारों और चैनलों में सेवाएं दी हैं और हाल ही में वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के जिला अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किए गए हैं. वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर चौहान मोहम्मद परवेज, सरीन खान, नवेद खान, जुनैद कादरी, जाहिद मंसूरी, जबलपुर के फाउंडर टीवी जर्नलिस्टस तालिब हुसैन, ज़ाहिद अंसारी, मुहम्मद इदरीस राईन राजा पत्रकारों ने कादरी व खान को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]