अग्निवीर पद पर चयनित होने पर,नारायण डोडियार को परिवार एवं ग्रामीण जनों ने दी विदाई। रिपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
प्रीतमनगर में ईश्वर लाल डोडियार के पुत्र नारायण डोडियार का अग्नि वीर योजना के तहत सैनिक के रूप में चयन हुआ। सेवा में जाने से पहले ग्रामीण जनों एवं परिवार जनों द्वारा किसी ने साफा श्रीफल देकर तो किसी ने लिफाफा देकर तो किसी ने हार पहना करतो किसीने तिलक लगा कर फूल मालाए पहनाकर सम्मान कियागया। नारायण ने बताया कि उसे देश की सेवा करने का मौका मिला। और कहां की सभी युवाओं को सेना में जाकर देश की सेवा करनी चाहिए। नारायण के परिवार में दादाजी,भेरूलाल, दादीजी,बड़े पापा, राधेश्याम, पापा ईश्वर लाल, मम्मी, एक बहन है। ओर नारायण। ईश्वर लाल डोडियार के इकलौते पुत्र है,इसी दौरान शासकीय हाई स्कूल प्रीतम नगर और जागृति कॉन्वेंट हाई स्कूल प्रीतम नगरद्वारा अग्नि वीर नारायण डोडियार को अग्नि वीर योजना में चयनित होने पर स्कूल के स्टाफ एवं बच्चों द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाते हुए हार माला पहनाई एवं तिलक लगाकर, अग्नि वीर का मनोबल बढ़ाया। इसी दौरान गांव के वरिष्ठ जन। राजेंद्र सिंह राठौड़, उछबलाल पाटीदार, ओमप्रकाश पाटीदार, सुरेंद्र सिंह राठौर, शंभू लाल मालवीय, सरपंच प्रतिनिधि शांतिलाल सिसोदिया, बद्री लाल डोडियार, पूनम चंद्र पाटीदार, देवेंद्र गोयल, बलराम चौधरी, शिवसिंह राजावत, गोविंद प्रजापत, प्रेम प्रकाश चौहान, सर, एवं सभी ग्रामीण जनों एवं नवयुवक द्वारा विदाई दी गईl
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

