मौत को दावत दे रहे हैं यह रोड के गद्दे ..ज़िला बैतूल
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल जिले की चिचोली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम आलमगढ़ में रोड पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि आए दिन दुर्घटना होती रहती है
आज फिर टिमरनी निवासी दुर्गादास नागले और उनका एक साथी जो चिचोली से वापस अपने घर टिमरनी जा रहे थे/रास्ते में बीच रोड पर हुए गड्ढे में मोटरसाइकिल का टायर आ गया जिस गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई और उन्हें बहुत सर पर चोट आई गांव के ही निवासी आफताब पटेल द्वारा तत्काल उनकी मदद कर उठाकर अपने घर पर बैठा या। कुछ देर आराम करके वहां दोनों फिर अपनी ही मोटरसाइकिल से टिमरनी की ओर रवाना हो गए। सवाल या उठना है कि आने वाला दीपावली का त्यौहार है और रास्ते में इस प्रकार से जानलेवा गड्ढे हो गए हैं जिस पर शासन और प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है आपको बता दें कि यहां रोड श्रीजी कंपनी द्वारा बनाया गया था जिसका मरम्मत का काम अभी बहुत बाकी है गांव के लोगों ने ठेकेदार और शासन से अति शीघ्र गड्ढे भरवाने का अनुरोध किया है
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

