खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा निलंबित..*सूत्र – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा निलंबित..*सूत्र

😊 Please Share This News 😊

रतलाम। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा को निलंबित किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि श्री जमरा को अनुभाग आलोट एवं अनुभाग जावरा में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था।उक्त आदेश के पश्चात भी श्री जमरा द्वारा अपने सौपे गए कार्य क्षेत्र से बाहर अनुभाग रतलाम शहर की टीम के साथ कार्य संपादित किए जाने के कारण उनको कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। इसके बाद भी श्री जमरा द्वारा अनुभाग रतलाम शहर में ही कार्य संपादित किया जा रहा था जिससे अनुभाग आलोट एवं जावरा का खाद्य सुरक्षा का कार्य प्रभावित हो रहा है। श्री जमरा का उक्त कृत्य आपत्तिजनक होकर पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में अनुशासनहीनता का द्योतक होने से कदाचरण की श्रेणी में आने से श्री जमरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754