थाना नीलगंगा पुलिस ने किया मोबाइल, पर्स स्नेचर को गिरफ्तार.
|
😊 Please Share This News 😊
|
जिला उज्जैन.दिनांक:- 02.11.24।▪️ गिरफ्तार आरोपियों से 01 चोरी गई मोटरसाइकल क्रमांक MP41ZB 8155 कीमत 80 हजार और 02 मोबाइल कीमत लगभग 40 हजार रु. व घटना में प्रयुक्त 01 हीरो स्प्लेंडर मोटर साईकल क्रमांक MP 09 ZH 3596 को किया जप्त।
थाना नीलगंगा क्षेत्र में हुई स्नेचिग की घटना में अज्ञात आरोपियों की तलाशी व त्वरित पतारसी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उज्जैन के द्वारा निर्देशित किया गया था,जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री गुरुप्रसाद पाराशर के मार्ग दर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमति दीपिका शिंदे के नेतृत्व में थाना प्रभारी नीलगंगा श्री तरुण कुरील की टीम को थाना नीलगंगा पर दिनांक 28/10/2024 को दर्ज अपराध क्रमांक 463/24 धारा 304 बीएनएस की फरियादिया प्रियंका यादव निवासी आनंद गंज की झिरी इन्दौर गेट उज्जैन जो दिवाली की खरीददारी करके डी मार्ट से वापस अपने घर जा रही थी इस दौरान अचानक अज्ञात बाईक पर सवार 02 आरोपीयो द्वारा फरियादी महिला का पीछा कर महिला से पर्स व मोबाइल छीन ले गए।
उक्त घटना में आरोपीयो की धरपकड हेतु टीम द्वारा सीसीटीव्ही कैमरे, अन्य तकनीकी साधन व अपने विश्वसनीय मुखबिरों से असूचना को संकलित कर आरोपी दीपक पिता छगनलाल निवासी हीरोहोण्डा शोरूम के पीछे ,इंग्ले का मकान उज्जैन एवं तन्मय उर्फ तन्नू पिता प्रताप नि 27 वररुचि मार्ग आरबी जोन के पीछे फ्रीगंज उज्जैन को दिनांक 01.11.24 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करते आरोपी द्वारा थाना नीलगंगा के अपराध क्रं. 465/2024 धारा 304 बीएनएस की घटना कारित करना स्वीकार किया गया एवं साथ ही अप क्रं 449/2024 धारा 303(2) बीएनएस मे चोरी गई मोटर साईकिल क्रं MP41 ZB 8155 हीरो स्पेलेण्डर गाडी चोरी करना स्वीकार किया ।
आरोपीयो की निशादेही पर उसके कब्जे से फरियादीया प्रियंका यादव नि आनंद गंज की झिरी इन्दौर से लुटा गया मोबाईल व पर्स कीमती 40 हजार एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल MP09ZH3596 को जब्त किया गया एवं थाना नीलगंगा के अपराध क्रमांक 449/2024 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी की गई मोटर सायकिल हीरो स्प्लेण्डर क्रं MP41 ZB 8155 को जब्त किया गया ।
▪️ सराहनीय कार्य – थाना प्रभारी श्री तरुण कुरील, सउनि राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, प्रआर. 1246 राहुल कुशवाह, प्रआर 193 मंगल टैगोर, आर. 448 दीपक दिनकर , आर. 639 महेंद्र यादव व आर लोकेश प्रजापति की अहम भूमिका रही।
.
.
.
.
.
.#ujjan #ujjainpolice1 #ujjaini #ujjainwale #mp
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

