कलेक्टर ने त्रिवेणी मोक्षधाम का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कलेक्टर ने त्रिवेणी मोक्षधाम का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन, 03 दिसंबर। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार 03 दिसंबर को प्रात: गोयला चौकी के पास त्रिवेणी मोक्षधाम का भ्रमण किया। आपने शोक सभागृह, लकड़ी, कण्डे के गोदाम आदि का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को त्रिवेणी मोक्षधाम परिसर की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि इंदौर रोड़ से सीधे मोक्षधाम आने के लिए अप्रोच रोड़ की कार्यवाही की जाए ताकि व्यवस्थित रास्ता आवागमन के लिए हो सके। कलेक्टर ने इसके बाद मोक्षधाम के सामने वन विभाग की ईको पार्क, नर्सरी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम शहर श्री एल.एन.गर्ग, श्री सुरेन्द्र अरोरा, नगर निगम के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

#jansamparkujjain #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #collectorujjain #commissionerujjain #JDjansampark

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]