सलोनी देवी को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी  रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सलोनी देवी को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी  रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

  अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव द्वारा सलोनी देवी को बिहार महिला प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। सलोनी देवी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) बिहार महिला प्रदेश अध्यक्ष व दलित मजदूर किसान मोर्चा राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष व पुलिस इंडिया रिफाॅर्म महिला प्रदेश अध्यक्ष व भावी विधायक हैं, संगठन के प्रति उनके सक्षम योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। यह संस्था मानव के हित में कार्य करती है और सलोनी देवी का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बिहार के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव,बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष कृणाल कुमार जायसवाल, वैशाली जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, महेश सह जिला प्रभारी वैशाली, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष मोहम्मद जुनेद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। सलोनी देवी का यह मनोनयन उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह दिखाता है कि संगठन में उनकी मेहनत और योगदान को किस तरह से सराहा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर महिला के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को और मजबूत करने का संकल्प लिया है।युवा नेतृत्व के प्रति विश्वास के साथ, कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए मिलकर काम करने का आश्वासन दे रहे हैं। सलोनी देवी चयन यह दर्शाता है कि वह अपने क्षेत्र में एक कुशल नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं। इस नए कार्यकाल के दौरान, संगठन के सदस्य मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए अपने प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाने की योजना बना रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]