राजभवन 25 से 27 जनवरी तक आमजन के लिए खुलेगा संविधान की थीम आधारित प्रदर्शनी होगी मुख्य आकर्षण – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

राजभवन 25 से 27 जनवरी तक आमजन के लिए खुलेगा संविधान की थीम आधारित प्रदर्शनी होगी मुख्य आकर्षण

😊 Please Share This News 😊

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन 25 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक आमजन के लिए खोला जा रहा है। इस अवधि में राजभवन में संविधान की थीम पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ओपन थिएटर के माध्यम से अमर शहीदों की गौरव गाथा सहित विकास की झलक दिखाने वाली लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

 

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने बताया कि नागरिक निर्धारित अवधि में राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। 25 और 27 जनवरी को राजभवन, दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2025 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजन को राजभवन भ्रमण की अनुमति रहेगी।

 

राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान में आर्ट एन्ड कैलीग्राफी पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। इस अवसर पर संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान पर केन्द्रित वीथिका भी आगंतुक के अवलोकन के लिए बनाई जा रही है। 27 जनवरी को राजभवन भ्रमण के दौरान नागरिक लाल परेड ग्राउण्ड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754