मंत्री श्री सारंग ने तृतीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का किया शुभारंभ – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मंत्री श्री सारंग ने तृतीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

😊 Please Share This News 😊

 

मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना

e-मैगजीन

e-रोजगार और निर्माण

नवीन सूचनाएँ

श्री महाकाल लोक

अब तक

संपर्क करें | ऑफिस लॉगिन |

 हिन्दी

 

 

Department Of Public Relations M.P

 

मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना

e-मैगजीन

e-रोजगार और निर्माण

नवीन सूचनाएँ

श्री महाकाल लोक

अब तक

दिनांक:

 

शीर्षक:

Krutidev Chanakya कमेंट ईमेल प्रिंट 171 व्यू

    

मंत्री श्री सारंग ने तृतीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

“खेलों के प्रति अभिभावकों की सकारात्मक सोच से आयेगा बदलाव” – मंत्री श्री सारंग

 

भोपाल : मंगलवार, जनवरी 21, 2025, 19:17 IST

 

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी, भोपाल में तृतीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने शूटिंग अकादमी में नवनिर्मित रिसेप्शन भवन और स्टाफ क्वार्टर एवं मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी में बने स्टॉफ क्वार्टर और अस्तबल का लोकार्पण भी किया।

 

मंत्री श्री सारंग ने स्व. श्री दिग्विजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. श्री दिग्विजय सिंह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने 1999 से 2010 तक एनआरएआई (नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष के रूप में शूटिंग खेल को प्रोत्साहन देने के लिए सराहनीय कार्य किए। उनकी स्मृति में आयोजित यह चैंपियनशिप प्रदेश के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा और बेहतर अवसर प्रदान करेगी।

 

खेलों के प्रति अभिभावकों की सकारात्मक सोच से आयेगा बदलाव

 

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि खेलों से जुड़ाव उन्हें एक बेहतर भविष्य प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि खेलों में युवाओं को आकर्षित करने के लिए अभिभावकों को अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव लाना होगा। उन्हें यह विश्वास दिलाना होगा कि खेलों में उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित है। इसके लिये विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम एवं योजनाएं प्रारंभ की गई है, जिसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।

 

मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों के लिये विश्व स्तरीय खेल अधोसंरचना

 

मंत्री श्री सारंग ने शूटिंग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के शूटिंग खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक एवं पैरालंपिक में पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि भारतीय ओलंपिक शूटिंग टीम के खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हैं। यह उपलब्धि प्रदेश की खेल अधोसंरचना और हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खेल और खिलाड़ियों के विकास के प्रति यह प्रतिबद्धता ही मध्यप्रदेश को खेलों का उत्कृष्ट केंद्र बना रही है।

 

प्रतिभागी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

 

मंत्री श्री सारंग ने चैंपियनशिप में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

 

 

 दुर्गेश रायकवार

 

समाचारो की सूची

राजभवन 25 से 27 जनवरी तक आमजन के लिए खुलेगा

राज्यपाल श्री पटेल ने सिकल सेल स्क्रीनिंग लक्ष्य की समय पूर्व पूर्ति पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन्य जीव के हमले में मृत ग्रामीण के परिवार को सहायता राशि देने के निर्देश

सिकल सेल मुक्त भारत अभियान में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे 9वीं नेशनल साईकोलॉजी कान्फ्रेंस का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में करेंगे निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद

अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया माल्यार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के स्थापना दिवस पर दी बधाई

मिशन मोड पर कार्य करने से मिलते हैं उत्कृष्ट परिणाम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 25 जनवरी को

जिला स्‍तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड का आयोजन 22 और 23 जनवरी को

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में अब तक 7 हजार 14 उपभोक्‍ताओं के खातों में पहुंची 54 करोड, 62 लाख से अधिक की सब्सिडी

अब तक खरीदी गई 42 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान

मंत्री श्री सारंग ने तृतीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

विद्युत कनेक्‍शन के स्‍थायी विच्‍छेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को मौन धारण

ऑनलाइन बिल सुधार प्रक्रिया लागू, समय सीमा में होगा निराकरण

किसानों को कम दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है बीज, फर्टिलाइजर और मशीनरी की उपलब्धता

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में नेचर कैम्प

विमुक्त जाति के 5 छात्रावासों में विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी “परीक्षा दें हंसते-हंसते” कार्यक्रम संचालित करेगा

भूमि स्वामी अधिकार-पत्र देकर बनाया मालिक : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के हुए 10 वर्ष पूर्ण

बजट पर संवाद 23 जनवरी को प्रशासन अकादमी में

मुख्य सचिव श्री जैन ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर किया नमन

रीवा बायपास कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

संबंधित समाचार

मंत्री श्री सारंग ने तृतीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मंत्री श्री सारंग ने किया नमन

मंत्री श्री सारंग ने करोंद स्थित निर्माणाधीन सीएम राइज़ स्कूल का किया निरीक्षण

हर पंचायत में पैक्स, सभी को रोजगार एवं सुव्यवस्थित सहकारी आंदोलन ही हमारा लक्ष्य : मंत्री श्री सारंग

राज्य स्तरीय संगोष्ठी “सहकार से समृद्धि” 25 दिसंबर को

     

Your email

महत्वपूर्ण वेब लिंक्स

 विभागीय वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन

 अचल संपत्ति का विवरण

 अधिसूचना (सूचना के अधिकार)

 जनसंपर्क विभाग 25 बिन्दु मैन्युअल

 राजपत्रित अधिकारियों की पदक्रम सूची

 तृतीय/चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदक्रम सूची

 मध्यप्रदेश बजट

 विज्ञापन संबंधी

 प्रदर्शन विज्ञापन

 अधिमान्यता ऑनलाइन

 अधिमान्यता संबंधी

 पत्रकार बीमा योजना

 अधिमान्य पत्रकारों की सूची

 .

संपर्क करे

जनसम्पर्क संचालनालय

टैगोर मार्ग, बाणगंगा

भोपाल, मध्यप्रदेश – 462003

 

Phone No. – 0755-4096300

 

Fax No. – 0755-2583313

 

Email – cprnews09@gmail.com

 

© 2006-2023 सर्वाधिकार सुरक्षित जनसम्पर्क विभाग भोपाल,मध्यप्रदेश |

साईट का संस्करण बीटा वर्जन हैं।

 

Hit Count: 353734143

Today’s Hit Count : 0

साइट क्रिस्प द्वारा डिज़ाइन और अनुरक्षित

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754