ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में रतलाम जिले के उद्योगपतिहोंगे सम्मिलित रिपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
भोपाल में आगामी 24 तथा 25 फरवरी को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में रतलाम जिले से भी अधिक संख्या में उद्योगपति सम्मिलित होंगे यह जानकारी कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में सोमवार को आयोजित उद्योग कार्यशाला में दी गई इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजेश बाथम अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव महाप्रबंधक उद्योग श्री अमर सिंह मोरे कार्यपालन यंत्री एमपी आईडीसी उज्जैन श्री एसके पाल शहर के उद्योगपति श्री वरुण पोरवाल श्री आशीष पालीवाल श्री सुभाष जैन श्री सुरेंद्र चतर आदि उपस्थित थे
बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने बताया कि भोपाल में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट में रतलाम जिले से आधिकाधीक रूप से उद्योगपति सम्मिलित होंगे सबमिट का लाभ निश्चित रूप से रतलाम को मिलने वाला है इस अवसर पर मौजूद उद्योगपतियों को इंटेंशन टू इन्वेस्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले के उद्योगपति भी अपने इन्वेस्टमेंट के संबंध में अपनी जानकारी सबमिट कर सकते हैं इसके अलावा भोपाल समिट में शामिल होने के लिएपोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के संबंध में भी उद्योगपतियों को जानकारी दी गई बैठक में रतलाम जिले में तेजी से विकसित हो रहे उद्योगों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री बाथम ने राज्य शासन की सकारात्मक नीतियों से अवगत कराया नमकीन क्लस्टर के विकास पर भी विस्तृत चर्चा की गई कलेक्टर ने बताया कि शामिल होने वाले रतलाम के उद्योगपतियों को भोपाल सबमिट के लिए सभी सहयोग प्रदान किया जाएगा
इस अवसर पर मौजूद कार्यपालन यंत्री श्री पाल ने भोपाल सबमिट के बारे में विस्तार से अवगत कराया श्री अमर सिंह मोरे ने भी उपयोगी जानकारी दी कार्यशाला में सुझाव दिया गया कि रतलाम के औद्योगिक विकास हेतु ग्लोबल सम्मिट जैसे आयोजनों में रतलाम के उद्योगपति प्राथमिकता से अपनी बात रख सके इसके लिए प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जाना चाहिएजिससे रतलाम के उद्योगपति इन्वेस्टर समिट में शामिल होकर महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञान अर्जित कर अपने उद्योगों का विकास कर सकें l
रतलाम के उद्योगपतियों हेतु बायर सेलर मीट का भी आयोजन रखा जाए जिससे कि यहां के उद्योगपति अपना उत्पाद अन्य उद्योगपतियों को भी दिखा सके एवं अपने व्यापार में वृद्धि कर सकें l
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

