रतलाम कलेक्टर कार्यालय मेंदूरसंचार पर महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्न  रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम कलेक्टर कार्यालय मेंदूरसंचार पर महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्न  रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

दूरसंचार पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में संपन्न हुई इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजेश बाथम अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे कार्यशाला में भोपाल से आए दूर संचार विभाग के सहायक निदेशक श्री राहुल साहू तथा श्री निलेश वर्मा ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से अधिकारियों को अवगत कराया 

 

भोपाल सहायक अधिकारियों द्वारा कार्यशाला में तरंग संचार पोर्टल तथा संचार साथी डॉट gov.in साइट की जानकारी दी मोबाइल टावरों से तथा मोबाइल से होने वाले रेडिएशन के बारे में बताया गया तरंग संचार पोर्टल से अपने आसपास के टावर की पोजीशन के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है रेडिएशन के संबंध में भी पोर्टल पर शिकायत की जा सकती है बताया गया कि विभाग द्वारा सेवा प्रदाताओं के टॉवर्स की रेंडम जांच की जाती है यदि निर्धारित सीमा से अधिक रेडिएशन पाया जाता है तो कंपनी पर 20 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई जाती है 

कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों की जिज्ञासा शांत की गई भ्रांतियां का निराकरण किया गयाआपके नाम से कितनी सिम रजिस्टर्ड है यह जानकारी आप विभाग के संचार साथी मोबाइल एप पर जाकर अथवा इसी नाम की विभाग की वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं एप एवं वेबसाइट पर अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]