जमीन की रजिस्ट्री एवं सस्ती एलईडी टीवी दिलाने के नाम पर 01 करोड़ 14 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी को थाना बड़ावदा पुलिस ने किया गिरफ्तार* रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जमीन की रजिस्ट्री एवं सस्ती एलईडी टीवी दिलाने के नाम पर 01 करोड़ 14 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी को थाना बड़ावदा पुलिस ने किया गिरफ्तार* रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

*घटना का विवरण–* दिनांक 01.04.25 को फरियादी आदित्य पिता दिलीप छिपानी निवासी नागदा जिला उज्जैन द्वारा थाना बड़ावदा पर शिकायत कर बताया कि अनावेदकों मयूर बाफना, प्रदीप बाफना, शालिनी बाफना एवं मोहित संचेती द्वारा जमीन की रजिस्ट्री एवं सस्ती एलईडी टीवी दिलाने के नाम पर 01 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपए लेकर न तो जमीन की रजिस्ट्री करवाई न ही कोई टीवी उपलब्ध करवाई। जो जमीन फरियादी को बताई गई थी वह पूर्व से ही कई लोगों को बेची गई है। आवेदकों द्वारा फर्जी एग्रीमेंट कर षडयंत्र पूर्वक रुपए ऐंठकर धोखाधड़ी की गई।

        फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़ावदा पर आरोपियों प्रदीप पिता कोमलसिंह बाफना, मयूर उर्फ निशीथ पिता प्रदीप बाफना निवासी बड़ावदा, मोहित पिता पवन संचेती निवासी इंदौर, एवं शालिनी पति प्रदीप बाफना के विरुद्ध थाना बड़वदा में धारा 340(2),318(4),336,338 भारतीय न्याय संहिता का प्रकरण पंजीबद्ध किया।

 

*पुलिस कारवाई का विवरण–* पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ावदा श्री तूर सिंह डाबर के नेतृत्व में थाना बड़ावदा से गठित टीम द्वारा पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक विवेचना कर विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपीगणों में से 1.प्रदीप बाफना 2. मयूर उर्फ निशिथ बाफना निवासी बड़ावदा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। प्रकरण के अन्य दो आरोपीगणों शालिनी बाफना नि. बड़ावदि एवं मोहित संचेती निवासी इंदौर के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं, जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

*गिरफ्तार आरोपी –* 

*1.* प्रदीप पिता कोमलसिंह बाफना निवासी बड़ावदा

*2.* मयूर उर्फ निशीथ पिता प्रदीप बाफना निवासी बड़ावदा

 

*फरार आरोपी,पर इनाम घोषित किया जाएगा–*

*1.* मोहित पिता पवन संचेती निवासी इंदौर

*2.* शालिनी पति प्रदीप बाफना निवासी बड़ावदा

 

*सराहनीय भूमिका–* निरीक्षक तूर सिंह डाबर थाना प्रभारी बड़ावदा, उनि जगदीश चंद कुमावत, आदि की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754