किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रेरित करें  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रेरित करें 

😊 Please Share This News 😊

समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम 21 अप्रैल 2025/ समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में सभी जिला प्रमुखों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की उपलब्धि एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक की प्रगति की जानकारी सीईओ जिला पंचायत को उपलब्ध करवाएं।

आयुष्मान कार्ड से छूटे सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। सभी अधिकारी अपने कार्यालय में पदस्थ शासकीय सेवकों के स्वत्वों का निराकरण त्वरित गति से करे। 

जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान से जुडे विभागीय अधिकारियों को शासन द्वारा जो कार्य दिए गए हैं, उन कार्यों को पूरा किया जाए। पुराने जलस्रोतों का जीर्णोद्धार करवाया जाए तथा आमजन को प्रेरित कर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए जाएं। 

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास को निर्देशित किया कि नरवाई जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई करें तथा जिले के किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रेरित करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754