उज्जैन महाकाल थाना प्रभारी को ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त होना न केवल उज्जैन जिले बल्कि समूचे मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गर्व की बात है मुख्यमंत्री….सय्यद आशिक अली की विशेष ख़बर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन महाकाल थाना प्रभारी को ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त होना न केवल उज्जैन जिले बल्कि समूचे मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गर्व की बात है मुख्यमंत्री….सय्यद आशिक अली की विशेष ख़बर

😊 Please Share This News 😊

#उज्जैन_पुलिस

उज्जैन पुलिस दिनांक-21.04.2025

 

▪️माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा थाना महाकाल को उसकी उत्कृष्ट पुलिसिंग सेवा हेतु थाना प्रभारी महाकाल नरेंद्र बहादुर परिहार को ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

▪️उज्जैन, दिनांक 21 अप्रैल 2025 — आज जिला उज्जैन में एक गर्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा थाना महाकाल के थाना प्रभारी श्री नरेंद्र बहादुर परिहार को थाना महाकाल द्वारा की गयी सराहनीय सेवाओं, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं अनुकरणीय नेतृत्व के लिए ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

 

▪️यह सम्मान थाना महाकाल को अपराध की रोकथाम, अपराधियों की पहचान, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक शांति एवं सौहार्द स्थापित करने तथा जनसेवा एवं अन्य पुलिसिंग गतिविधियों में बेहतरीन योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

 

▪️यह प्रमाण पत्र अन्तरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को प्रमाणित करता है और यह सिद्ध करता है कि थाना महाकाल पुलिस का संचालन विश्वस्तरीय प्रक्रियाओं के अनुरूप हो रहा है।

 

▪️सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक उज्जैन सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

▪️ मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “थाना महाकाल द्वारा जिस प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता से कार्य किया जा रहा है, वह समस्त पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक है। थाना महाकाल पुलिस हमारी कानून व्यवस्था की रीढ़ हैं।” थाना महाकाल द्वारा लागू की गई नवीनतम तकनीकों, जन सहभागिता कार्यक्रमों, त्वरित आपराधिक समाधान, महिला सुरक्षा के लिए विशेष अभियान एवं साइबर अपराधों के प्रति सजगता जैसे प्रयासों ने पूरे क्षेत्र में विश्वास एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया है। इन कार्यों की प्रशंसा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी की जा रही है , *अंत में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा कहां गया कि थाना महाकाल को ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त होना न केवल उज्जैन जिले बल्कि समूचे मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गर्व की बात है। यह प्रमाण पत्र एक प्रेरणा है कि सतत प्रयास, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ जब कार्य किया जाता है, तो उसकी पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर होती है। 

#ujjain @mppolicedeptt #Ujjain_Police

@mohdept

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]