थाना जावरा शहर जिला रतलाम पुलिस द्वारा पकडी अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की बडी खेप* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थाना जावरा शहर जिला रतलाम पुलिस द्वारा पकडी अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की बडी खेप*

😊 Please Share This News 😊

*1200 किलोग्राम डोडाचुरा मय कन्टेनर ट्रक कुल 56 लाख रुपये का मश्रुका जप्त*

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

*घटनाक्रम :-* रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था । इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो , के निर्देशन मे थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन द्वारा जावरा शहर पर टीम बनाकर मुखबिरो को सक्रिय किया इसी तारतम्य मे उनि. रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक- 21.04.2025 को सर्कीट हाउस के सामने रोड जावरा थाना जावरा शहर जिला रतलाम से आरोपी सतविंदर सिह उर्फ गोपी पिता कंवरजीत सिह जाति सिक्ख उम्र 34 साल निवासी ग्राम म.न.138 गोविन्द नगर बलोकी तहसील नकोदरा जिला जालंधर पंजाब व सुखदेवसिह पिता सुच्चा सिह जाति सिक्ख उम्र – 37 साल निवासी ग्राम शैरो तहसिल तरणतारण जिला तरणतारण पंजाब को एक कन्टेनर क्रमांक HR -38 –X – 4627 मे स्कीम के अंतर्गत कंटेनर मे एक छुपा हुआ केबिन बनाकर उसमे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा काले व सफेद रंग के प्लास्टिक के 60 बोरो मे भरा कुल वजन 1200 किलोग्राम के साथ रखा गया था जिसे मुखबिर सुचना पर पकडा जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया । उक्त मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 136/2025 धारा- 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आरोपी उक्त अवैध मादकपदार्थ उज्जैन होते हुए इंदौर ले जाने वाले थे वहा से कही अन्यत्र प्रदेश मे तस्करी होने वाली थी । आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोतो संबंध मे पूछताछ की जानी है । जप्त शुदा डोडाचुरा की अंतराष्ट्रीय बाजार मे कीमत करीबन 36,00,000 रूपये(छत्तीस लाख रुपये ) है ।  

 

*गिरफ्तार आरोपी -* 01 सतविंदर सिह उर्फ गोपी पिता कंवरजीत सिह जाति सिक्ख उम्र 34 साल निवासी ग्राम म.न.138 गोविन्द नगर बलोकी तहसील नकोदरा जिला जालंधर पंजाब 

02 सुखदेवसिह पिता सुच्चा सिह जाति सिक्ख उम्र – 37 साल निवासी ग्राम शैरो तहसिल तरणतारण जिला तरणतारण पंजाब 

 

*जप्त मश्रुका-* काले व सफेद रंग के प्लास्टिक के 60 बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 1200 किलोग्राम जिसकी अंतराष्ट्रीय किमत करीबन 36,00,000 रूपये, एक कन्टेनर क्रमांक HR -38 –X – 4627 कीमती करीब 20,00,000 रुपये । कुल किमती मश्रुका 56,00,000/-रुपये (छप्पन लाख रुपये ) का जप्त किया गया ।

 

*सराहनीय भुमिका -* निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि.रघुवीर जोशी , प्र आर जाकीर खान, प्रआर अजय दुबे , प्रआर.मृदंग सातपुते , आरक्षक सुरेन्द्रपालसिह,आरक्षक यशवंत जाट,आरक्षक राधेश्याम चौहान, आरक्षक रवि कुमार ,आरक्षक ललित जगावत ,आरक्षक शैलेन्द्रसिह , आरक्षक नारायणसिह , आरक्षक रामप्रसाद मीणा की सराहनीय भूमिका रही ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]