जीना अगर जरूरी है तो प्रकृति बचाना बहुत जरूरी है  रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जीना अगर जरूरी है तो प्रकृति बचाना बहुत जरूरी है  रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

प्रीतम नगर,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतमनगर में विश्व वसुंधरा दिवस आयोजन 

 प्रभारी प्राचार्य प्रशांत कुमार परासिया के निर्देशन व गतिविधि प्रभारी कैलाश सिंह जादोंन , इको क्लब के जिला नोडल ऋतेश पंवार के मार्गदर्शन में सपन्न हुई | गतिविधि प्रभारी कैलाश सिंह जादोन ने परिसर में रोपित विभिन्न प्रजाति के पौधों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया की कई बार छात्रों को पौधे के स्वरुप,गुण,औषधीय लाभ, आदि के बारे में जानकरी नहीं मिल पाती हैं, इसलिए परिसर में रोपित पेड़-पौधों पर क्यू आर कोड लगाये गए हैं | जिसके माध्यम से छात्र क्यू आर कोड को स्कैन कर जानकरी प्राप्त कर सकते हैं | 

इको क्लब जिला नोडल ऋतेश पंवार ने विश्व वसुंधरा दिवस की थीम “हमारी शक्ति-हमारा गृह” के बारे में बताते हुए कहा की जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी निरंतर गर्म होती जा रही है। इस कारण प्रकृति के पक्षी एवं जीव लुप्त होने के कगार पर हैं आज जरूरी है की प्रकृति को बचाने हेतु प्रकृति के मित्रों को बचाना जरूरी है। प्रकृति का संरक्षण तभी जरूरी है जब हम प्रकृति को जन्म देने वाले कारकों को बचाएं पक्षी अपने जीवन में लाखों पेड़ अपनी चोंच के द्वारा रोपित करते हैं। ताकि प्रकृति संतुलित रहे । उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने घरों में जाकर मिट्टी के बर्तनों पर छतों पर पानी रखें दाना रखे हैं ताकि जीव जंतु भी आहार कर सके। आज के दिवस पुरे जिले में पृथ्वी पर व्याख्यान, प्रस्तुतीकरण, परिचर्चा, पृथ्वी के संरक्षण पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैं | 

कार्यक्रम में विजय यादव ने भी अपनी बात कही |इस अवसर पर कैलाश सिंह जादोंन, ऋतेश पंवार,योगिता गौड़, नाहर सिंह डोडवे,मंजुला अहोरिया,दुर्गा राठोड़,वर्षा सूर्यवंशी, शिखा रानी सिंह,अनूप मालवीय, ज्योति अटारिया,निधि शर्मा,शीतल गुर्जर,भानुप्रिया गौतम, पूजा अमझेरिया,विनोद सिंह सोलंकी उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन ज्योति अटारिया और आभार अनूप मालवीय ने माना |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]