सप्ताह एक रोड अभियान के तहत आज घास बाजार से डालुमोदी बाजार तक की यातायात व्यवस्था को किया दुरुस्त* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सप्ताह एक रोड अभियान के तहत आज घास बाजार से डालुमोदी बाजार तक की यातायात व्यवस्था को किया दुरुस्त*

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

           दिनांक 23.04.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय,निर्देशन में थाना प्रभारी संतोष चौरसिया सूबेदार अनोखीलाल परमार, व नगर निगम रतलाम की टीम द्वारा संयुक्त रुप से शहर रतलाम में यातायात को सुगम व सूचारु बनाने के लिए एक सप्ताह एक रोड अभियान के तहत आज दिनांक 23.04.25 को घास बाजार से डालुमोदी बाजार तक के मार्ग पर अव्यवस्थित रुप से लगे वाहनों, सब्जी फ्रुट के हाथ ठैलागाडी , फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को समझाईस देकर हटवाया जाकर घास बाजार से डालुमोदी बाजार तक के मार्ग को यातायात के लिए सुगम व सूचारु किया गया । यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा । यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754