पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रपति- प्रधानमंत्री को भेजा पत्र*   *मानव अधिकार संगठन ने कहा- सुरक्षा एजेंसियों को किया जाए मजबूत*   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रपति- प्रधानमंत्री को भेजा पत्र*   *मानव अधिकार संगठन ने कहा- सुरक्षा एजेंसियों को किया जाए मजबूत*  

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर.दिल दहला देने वाले पहलगाम में 26 पर्यटकों की आतंकियों द्वारा की गई निर्मम हत्या के दोषियों पर कड़ी सजा मिलनी चाहिए. पाकिस्तान से सारे व्यापारिक रिश्ते तोड़े जाए,पाकिस्तानियों का वीसा ना दिया जाए और जो रह रहे है उनको तुरंत भेजे पाकिस्तान भेजा जाए. मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अमित सिसौदिया व जबलपुर अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार वाधवानी ने 

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में उक्त बात कही है. पत्र में कहा गया है कि कोई हनूमन पर गया ,कोई बच्चों के साथ छुट्टी पर ,कोई गया काम से ,कोई गया वादिया देखने ,और लाया अपने साथ अपनी मौत ,क्या क़सूर था उनका बताए आप? ,सरकार की नाकामी और ख़ुफ़िया तंत्र का विफल होना मौत का ज़िम्मेदार है ,आपसे हमारा आग्रह है कि पाकिस्तान से व्यापारिक रिश्ते तुरंत बंद हो ,कोई वीसा पाकिस्तानियों को नहीं दिया जाए और भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को तुरंत देश निकाला हो .यदि आप देश की स्थितियों पर गंभीर फ़ैसले लेंगे तभी देश को मज़बूत स्थिति मिलेगी. संगठन के अमित सिसोदिया,डा. अजय वाधवानी के साथ ही, एड भावना निगम,डा अभिषेक जैन ,डाॅ. अभिजीत जैन ,एड रोशन मंध्यानी,डा दिगंत पाठक ,एड अंकित मिश्रा ,एड विवेक शुक्ला आदि ने पत्र में मांग की है कि मृतक के परिजनों को हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पर्याप्त मुआवजा राशि तत्काल दी जाए.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754