एक जिला एक औषधि उत्पाद देवारण्य योजना के अंतर्गत – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

एक जिला एक औषधि उत्पाद देवारण्य योजना के अंतर्गत

😊 Please Share This News 😊

” जिला एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर को हल्दी औषधीय खेती पर दिया गया प्रशिक्षण

 

✍️… धर्मेन्द्र यादव 

बड़वानी मध्य प्रदेश 

 

बड़वानी 25 अप्रैल 2025/कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर के निर्देशन में जिला आयुष अधिकारी डॉ. निलेश मोरे जिला बड़वानी के नेतृत्व में 23 से 25 अप्रैल तक जिले के सभी 07 ब्लाकों में देवारण्य योजना के अंतर्गत एक जिला एक औषधि उत्पाद अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला एवं ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ टी एस मेहता के साथ सभी ब्लॉक के नोडल अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी, उद्यानिकी अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी को औषधीय पौधों की खेती, विशेषकर हल्दीके वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करना, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना और औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देना है ।

डॉ. निलेश मोरे ने बताया कि हल्दी एक प्राकृतिक औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग रक्तपित्त, प्रमेह, नेत्र रोग, त्वचा, वयस्थापन जैसे रोगों में लाभकारी माना जाता है। इसकी खेती किसानों और समूहों के लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी हो सकती है ।।प्रशिक्षण में उपस्थित विषय विशेषज्ञ डॉ.एस के बड़ोदिया, डॉ भूपेंद्र भार्गव, प्रोफेसर बी कुमरावत द्वारा उद्यानिकी ब्लाक ग्रामीण विस्तार अधिकारियों को हल्दी की खेती के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754