कलेक्टर की अध्यक्षता में नीति आयोग के अंतर्गत आकांक्षी जिला एवं विकासखण्ड कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कलेक्टर की अध्यक्षता में नीति आयोग के अंतर्गत आकांक्षी जिला एवं विकासखण्ड कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन 

😊 Please Share This News 😊

✍️… धर्मेन्द्र यादव 

बड़वानी मध्य प्रदेश 

 

बड़वानी 25 अप्रैल 2025/नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के उद्देश्य से आकांक्षी जिला एवं विकासखण्ड कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। जिसके ततहत 5 सूचकांकों जैसे स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, मूलभूत अधोसंरचना एवं कौशल विकास को सम्मिलित किया गया है। इन सूचकांकों की सतत् निगरानी एवं सही रिपोर्टिंग करना अति आवश्यक है। अतः सूचकांकों में सुधार एवं प्रगति हेतु कार्य किया जाये। जिस भी सूचकांक में कोई कमी या निम्न प्रदर्शन हो उसे चिन्हांकित कर उस पर विशेष ध्यान देकर कार्य किया जाये। 

 कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर ने उक्त निर्देश शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित नीति आयोग आकांक्षी जिला एवं विकासखण्ड कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में कलेक्टर ने सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया किः-

ऽ बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण सूचकांक की समीक्षा कर स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय बनाकर टीम वर्क से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। दोनो विभाग हरर 3 माह में संयुक्त रूप से बैठक ले ताकि जमीनी स्तर पर कार्य हो तो रिपोर्टिंग ठीक से प्राप्त हो सके। 

ऽ गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं हाई रिस्क प्रेगेंनसी एवं जन्म के समय कम वजन वाले शिशुओं पर विशेष ध्यान दिया जाये। 

ऽ शिक्षा सूचकांक की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि विकासखण्डवार बच्चों को प्राथमिक से उच्च प्राथमिक और उच्च माध्यमिक स्तर से ट्रांजिशन रेट निकाले।

ऽ बीआरसी के माध्यम से सर्वे करवाये कि किन विद्यालयों में शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था है या नही। 

ऽ कृषि सूचकांक की समीक्षा कर मृदा नमूनों के एवज में मृदा स्वास्थ्य कायर्ड, खरीफ एवं रबी अंतर्गत पीएमएफबीवाय में कुल बुआई क्षेत्र प्रतिशत, सूक्ष्म सिंचाई के तहत बुआई क्षेत्र प्रतिशत आदि की समीक्षा की गई। 

    बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अजय कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754